RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

तृतीय सह गोला-बारूद (एमसीए) बार्ज, एलएसएएम 9 (यार्ड 77) का शुभारंभ।

नई दिल्ली/23 सितंबर।तृतीय मिसाइल सह गोला-बारूद (एमसीए) बार्ज, यार्ड 77 (एलएसएएम 9) का युद्धपोत का शुभारंभ अधीक्षक (विशाखापत्तनम) सीएमडीई जी रवि द्वारा 22 सितम्बर 2023 को गुट्टेनादेवी, पूर्वी गोदावरी, आंध्र प्रदेश (मैसर्स एसईसीओएन का प्रक्षेपण स्थल) में किया गया । स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी प्रमुख और सहायक उपकरणों /प्रणालियों से लैस, यह बार्ज रक्षा मंत्रालय की “मेक इन इंडिया” पहल का गर्व से भरा ध्वजवाहक है।
08 एक्स मिसाइल सह गोला-बारूद (एमसीए) बार्ज के निर्माण और वितरण के लिए मैसर्स एसईसीओएन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापत्तनम, एक एमएसएमई भारत सरकार की पहल “आत्मनिर्भर भारत” के साथ अनुबंध किया गया था। एमएसएमई शिपयार्ड ने पहले ही 18 जुलाई 2023 को पहला एमसीए बार्ज सौंप र दिया है और 18 अगस्त 2023 को दूसरे बार्ज का शुभारंभ किया है। इस बार्ज का निर्माण इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आईआरएस) के वर्गीकरण नियमों के अंतर्गत 30 साल की सेवा अवधि के साथ किया जा रहा है। एमसीए बार्ज की उपलब्धता भारतीय नौसेना के जहाज व पोतघाट के साथ बाहरी बंदरगाहों दोनों पर वस्तुओं/गोला-बारूद के परिवहन, आरोहण और उतरने के लिए परिचालन प्रतिबद्धताओं की सुविधा प्रदान करेगी।

Related posts

बेज़ुबानों की आवाज़:तेजस्विनी गुलाटी (मनोवैज्ञानिक)

rktvnews

भोजपुर जिले में मेंटेनेंस हेतु सरैंया PSS से तीन घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित।

rktvnews

भोजपुर:आदिशंकराचार्य पर संगोष्ठी,राष्ट्र की एकात्मता और विश्व के उत्कर्ष का दर्शन होता है शंकराचार्य में:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

आरा रमना चर्च में मदर्स डे पर आयोजन।

rktvnews

“झारखंड के लेखक एवं वरिष्ठ अध्यापक डॉ नवीन कुमार को उत्तर प्रदेश में मिला सम्मान।”

rktvnews

फुटाब के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल से पटना में मिला!विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता बरकरार रहेगी:कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

rktvnews

Leave a Comment