RK TV News
खबरें
Breaking News

गया:कई जमीनों पर वर्षों से खरीद बिक्री अर्थात रोक सूची से किया गया विमुक्त।

सूची में डाले गए जमीनों के खाता खेसरा की जांच हेतु गठित समिति को तेजी से जांच कराने का दिया निर्देश।

आज कुल 11 जमीनों को रोक सूची से किया गया विमुक्त।

RKTV NEWS/गया(बिहार)26 जून।जिला पदाधिकारी गया शशांक शुभंकर ने बताया कि पुराने समय अर्थात 2012-13 के समय से कुछ जमीनों पर खरीद बिक्री पर रोक लगा था, लगी रोक सूची से उनके जमीनों का खाता खेसरा को जांचोपरांत रोक सूची से हटाया गया है। जिला पदाधिकारी ने आज कुल 11 जमीन को रोक सूची से हटाया है।
जिला पदाधिकारी ने अपर समाहर्ता राजस्व एवं जिला अवर निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि अन्य रोक भी जो लगा है, उसका फाइल प्रस्तुत करें ताकि बेवजह आम जनों को कार्यालय का चक्कर काटना नहीं पड़े।

रोक सूची का तात्पर्य

कोई जमीन के संबंध में सूचना प्राप्त होती है कि भू अर्जन में गई है या सरकारी जमीन है या किसी न्यायालय में मामला दायर चल रहा है/ न्यायालय द्वारा उक्त जमीन को खरीद बिक्री पर रोक लगाया है या पूर्व में सरकारी जमीन की सूची आंचल में तैयार की गई हो। उक्त सूची में कोई जमीन है तो उसकी जांच पड़ताल करके यदि वह जमीन वास्तव में रैयती है चाहे भू अर्जन से, सीलिंग से, न्यायालय के वाद से इत्यादि इन सारी चीजों से मुक्त है तो जिला स्तर पर उसकी एक समिति है, जिनमे एडीएम राजस्व, जिला अवर निबंधक, डीसीएलआर एवं संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी इन सभी की एक समिति है उनके माध्यम से जांच करा करके जिस जमीन के निबंध पर रोक लगा हुआ है, अगर यह पाया जाता है की जमीन रैयती है, किसी प्रकार का विवाद/ रोक नहीं है तो उसको रोक सूची से हटा हटाने का प्रस्ताव भेजा जाता है और उसका निबंधन शुरू की जा सकती है।

डीएम ने कहा कि पूर्व से काफी जमीनों पर निबंध पर रोक लगी है, जिसमें बहुत सारे जमीनों पर जांच पड़ताल चल रही है। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि रोक सूची से संबंधित जमीन को जांच पड़ताल तेजी से कराया जाए और जो जमीन वास्तव में रैयत है, हर प्रकार के विवाद से मुक्त है, उसकी निबंध के लिए अनुशंसा किया जाए। विगत 15 दिनों में 11 मामलों को रोक सूची से मुक्त किया गया है।जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि आम जनता जो लंबे समय से अपने जमीन की रोक सूची से परेशान हो रहे हैं उसका शीघ्र जांच पड़ताल कर निराकरण करवाये।

आज कुल 11 जमीनों को रोक सूची से हटाया गया है

01. मानपुर के परोरिया मौजा अंतर्गत चंदन कुमार का वर्ष 2012 से रोक सूची में था, रोक सूची से हटाया गया।

02. नगर अंचल के खरखुरा मौजा अंतर्गत सुरेश कुमार मौर्य का वर्ष 2013 से रोक सूची में था, रोक सूची से हटाया गया।

03. नगर अंचल के मुरारपुर मौजा अंतर्गत जितेंद्र कुमार चरणपहाड़ी का वर्ष 2015 से रोक सूची में था, रोक सूची से हटाया गया।

04. बोधगया अंचल के अमवा मौजा अंतर्गत अम्बिका प्रसाद सिंह का वर्ष 2012 से रोक सूची में था, रोक सूची से हटाया गया।

05. नगर अंचल के पहसी मौजा पवारगंज बागेश्वरी रोड गया अंतर्गत लीला कुमारी का वर्ष 2012 से रोक सूची में था, रोक सूची से हटाया गया।

06. नगर अंचल के कंडी नवादा मौजा अंतर्गत रीता सिन्हा उर्फ शर्मिला सिन्हा का वर्ष 2013 से रोक सूची में था, रोक सूची से हटाया गया।

07. नगर अंचल के बड़की तकेया मौजा अंतर्गत भोला प्रसाद का वर्ष 2012 से रोक सूची में था, रोक सूची से हटाया गया।

08. मानपुर अंचल के भदेजी मौजा अंतर्गत बलिराम वर्मा उर्फ बलिराम प्रसाद वगैरह का वर्ष 2012 से रोक सूची में था, रोक सूची से हटाया गया।

09. नगर अंचल के केसरू धर्मपुर मौजा अंतर्गत मो० तैयब एवं अन्य का वर्ष 2013 से रोक सूची में था, रोक सूची से हटाया गया।

10. नगर अंचल के चंदौती मौजा गांव मोहल्ला महावीर कॉलनी अंतर्गत संतोष कुमार सिंह का वर्ष 2012 से रोक सूची में था, रोक सूची से हटाया गया।

11. बोधगया अंचल के बोधगया मौजा अंतर्गत आलोक कुमार एवं अन्य बनाम नन्द कुमार उर्फ किशोर प्रसाद एवं अन्य का वर्ष 28.04.2020 से रोक सूची में था, रोक सूची से हटाया गया।

Related posts

वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव धूमधाम से संपन्न कई कार्यक्रमों की अध्यक्षता की राष्ट्रीय कुंवर सेना के अध्यक्ष निर्मल सिंह शक्रवार ने।

rktvnews

बक्सर:1369 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरित।

rktvnews

राजस्थान:हज यात्रा-2024, 20 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हज हाउस में ई-सुविधा केन्द्र की स्थापना।

rktvnews

भारत-श्रीलंका वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास (स्लाइनेक्स-23) का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: जदयू के एमएलसी राधाचरण साह को मिली नियमित जमानत।

rktvnews

एनटीपीसी ने छबड़ा ताप विद्युत संयंत्र की बिजली उत्पादन लागत घटाने और सुपरक्रिटिकल इकाइयों को जोड़ने के लिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम (आरवीयूएनएल) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment