RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:अंतर विधालय साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में लोटस इंटरनेशनल स्कूल विजयी रहा।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जून।वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में प्रथम अंतर विधालय साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया गया।जिसमें भोजपुर के 16 विद्यालयों ने हिस्सा लिया। लोटस इंटरनेशनल स्कूल पिरौटा बनाम ब्लूफिल्ड स्कूल के बीच खेला गया।मैच का उद्घाटन बिहार सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के सचिव कुमार विजय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। लोटस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवर के मैच में ब्लू फील्ड ने 90 रन 8 विकेट खो कर बनाया। ब्लू फील्ड की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य कुमार ने 24 रन ,हनी ने 23 रन ,हार्दिक 6 रन आदित्य राज 5 रन एवं अंकुर ने छ रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए लोटस इंटरनेशनल स्कूल के तरफ से विवेक कुमार ने सर्वाधिक तीन विकेट रुद्राक्ष ने दो विकेट आयुष एवं अजय ने एक-एक विकेट प्राप्त किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोटस इंटरनेशनल स्कूल ने दो विकेट खोकर लक्ष्य की प्राप्ति किया ।लोटस इंटरनेशनल स्कूल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रुद्रांश ने नवाज 42 रन एवं प्रिंस ने नवाज 8 रन बनाया।लोटस इंटरनेशनल स्कूल इस मैच 8 विकेट से विजई हुआ बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रुद्रांश को मैच मैन ऑफ द मैच लोटस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर शैलजा सिंह ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मैच के निर्णायक वरुण कुमार एवं हर्ष स्कूल की भूमिका में मोहित सिंह थे। इस मौके पर राजवीर पांडे कुंदन राज सिंह अमर कुमार निलेश निखिल उपस्थित थे।

Related posts

चालू वर्ष में अब तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नामांकन में 27% की वृद्धि।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा अध्यक्ष ने जवानों के साथ मनाया रक्षा पर्व।

rktvnews

बागपत:संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 42 प्रकरणों में 13 का हुआ मौके पर निस्तारण।

rktvnews

आरा की वर्षा खान को वाराणसी में किया जायेगा सम्मानित!महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने में योगदान के लिए दिया जा रहा सम्मान।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री इण्डिया बुलियन एण्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन के कॉन्क्लेव ’08 साल बेमिसाल’ में सम्मिलित हुए।

rktvnews

संवैधानिक पदों पर बैठे अधिकारियों को मर्यादा, मर्यादा और मर्यादा के उच्च मानकों द्वारा अपने आचरण का उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए – उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment