RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को किया रवाना।

सरगुजा संभाग के 800 श्रद्धालु करेंगे उज्जैन ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के दर्शन।

श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)10 अप्रैल।छत्तीसगढ़ शासन की ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना‘ के तहत आज सरगुजा संभाग के लगभग 800 श्रद्धालु उज्जैन, ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर तीर्थ स्थलों के दर्शन हेतु रवाना हुए। श्रद्धालुओं को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन‘ द्वारा रवाना किया गया। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना का उद्देश्य केवल तीर्थ यात्रा ही नहीं, बल्कि नागरिकों को उनकी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना भी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष पहल पर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन जैसे कल्याणकारी योजना का प्रारंभ किया गया है इस योजना से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा, परित्यक्ता महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है।
मंत्री श्रीमती राजवाड़े स्वयं भी ट्रेन में सवार होकर सूरजपुर तक की यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ रहीं। सूरजपुर रेलवे स्टेशन से जिले के 288 तीर्थ यात्रियों को भी इसी ट्रेन से रवाना किया गया। आगे बैकुंठपुर स्टेशन से कोरिया एवं मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के श्रद्धालु भी इस यात्रा में सम्मिलित हुए।

श्रद्धालुओं में उत्साह, शासन की पहल की सराहना

तीर्थयात्रा के लिए रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह और आभार का माहौल रहा। 75 वर्षीय राजकुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तुलना श्रवण कुमार से करते हुए कहा कि यह योजना बुजुर्गों के लिए एक अमूल्य अवसर है। वहीं, उदयपुर से आई अनिता देवी ने महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर दर्शन की खुशी साझा करते हुए राज्य शासन का आभार व्यक्त किया।

निःशुल्क सुविधाएं और सुलभ व्यवस्था

यात्रा के दौरान शासन द्वारा भोजन, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं समेत सभी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों को न केवल आध्यात्मिक लाभ देती है, बल्कि उनके मन को भी शांति प्रदान करती है।
इस अवसर पर विधायक भुलन सिंह मरावी,नगर निगम अम्बिकापुर की महापौर मंजूषा भगत सहित जनप्रतिनिधि , समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड प्लेटफॉर्म के अंतर्गत आने पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय की सराहना की।

rktvnews

छत्तीसगढ: बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए एकाग्रता और कठिन परिश्रम जरूरी: मंत्री,रामविचार नेताम

rktvnews

मोतिहारी:सदर अस्पताल में डीएम ने सर्वजन दवा खाकर किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

भोजपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि सिंह की अध्यक्षता में नशीली दवाओं के विरुद्ध शपथ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर पंचायती राज पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस मनाने के लिए अपनी पसंदीदा पुस्तक पढ़ें:विभागाध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment