RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा उत्पादन विभाग ने क्वालिटी एश्योरेंस शुल्क समाप्त किया

RKTV NEWS/ नई दिल्ली,10 मई।सुधारों को प्रोत्साहित करने तथा व्यापार करने में सहजता लाने के महत्वपूर्ण कदम के रूप में रक्षा उत्पादन विभाग ने निर्यात के लिए बने स्टोरों के लिए अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत क्वालिटी एश्योरेंस (एक्यू) एजेंसियों द्वारा लगाए गए क्वालिटी एश्योरेंस (एक्यू) शुल्क को माफ कर दिया है। यह उद्योग अनुकूल पहल रक्षा उत्पादों को वैश्विक बाजार में लागत स्पर्धी बनाएगी।
रक्षा मंत्रालय भारतीय रक्षा उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में और अधिक स्पर्धी बनाने के लिए अपने विभिन्न प्रूफ/टेस्टिंग प्रतिष्ठानों के माध्यम से उद्योग को उनके उत्पादों के लिए प्रूफ, टेस्टिंग सुविधा प्रदान करता है। एक्यू एजेंसियों द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार शुल्क लगाया जाता है तथा उद्योग इस शुल्क को उत्पादों की लागत में जोड़ता है, जो इसकी लागत स्पर्धा पर विपरीत प्रभाव डालता है। लेकिन अब इन शुल्कों को समाप्त कर दिया गया है।

Related posts

मधुवन” का गुरु वंदना अलंकरण समारोह संपन्न!लोक कभी मरता नहीं, वह अपनी सनातन परंपराओं में सदैव जिंदा रहता है:पं. सुरेश तांतेड

rktvnews

बक्सर:मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण संपन्न,पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित मतगणना की दिशा में सशक्त तैयारी।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस- 2023 के अवसर पर पूरे उमंग एवं उत्साह के साथ आयोजित होगा झंडोतोलन कार्यक्रम।

rktvnews

भोपाल:भक्तिभाव से शबरी मैया ने पूरे वनवासी समाज का बढ़ाया मान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:सेवा पखवाड़ा के तहत विद्युत आपूर्ति अंचल-भोजपुर में विशेष शिविरों का सफल आयोजन।

rktvnews

बसंत मोरे अंगना !

rktvnews

Leave a Comment