RK TV News
खबरें
Breaking News

आजमगढ़:तिहाड़ जेल के डायरेक्टर जनरल द्वारा ब्रह्माकुमारी माता कैलाशपति का गौरव सम्मान।

RKTV NEWS/आजमगढ़(उत्तर प्रदेश)15 मार्च।तिहाड़ जेल के महानिदेशक,आजमगढ़ निवासी गौरवशाली पूर्वांचल और भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ आईपीएस देवेश चंद्र श्रीवास्तव द्वारा ब्रह्मकुमारी माता कैलाशपति का सम्मान करना वाकई गौरव और संस्कार की बात है। यह दिखाता है कि वह देश सेवा के साथ समाज, परिवार और संस्कृति के प्रति कितने सम्मानित और समर्पित है।
अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत और भोजपुरी अकादमी एंव लोक कला शोध संस्थान के प्रधान कार्यालय अरविंद चित्रांश के आवास कोलघाट पर मिजोरम प्रदेश के डीजीपी रह चुके, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (क्राइम चीफ दिल्ली) और तिहाड़ जेल के महानिदेशक देवेश चंद्र श्रीवास्तव द्वारा ब्रह्मकुमारी माता कैलाशपति का सम्मान और आदर्श यह दिखाता है कि वह देश सेवा के साथ समाज,परिवार और संस्कृति के प्रति कितने प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी हैं।सात्विक रूप से सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विचारधारा की चादर ओढ़े भोजपुरी संगम की संस्थापिका माता कैलाशपति देवी का अंग वस्त्र के साथ सम्मान करना भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण पहल है, जहां माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान और आदर करते रहना एक महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है।
गौरवशाली पूर्वांचल की परंपरा में आजमगढ़ निवासी,तिहाड़ जेल के डायरेक्टर जनरल देवेश चंद्र श्रीवास्तव का यह कदम उनके संस्कार और संस्कृति के प्रति उनकी गहरी समझ को दर्शाता है। मौके पर सारिका श्रीवास्तव, माही चित्रांश,अंशिका चित्रांश, कैलाशपति माता, अरविंद चित्रांश, मनु श्रीवास्तव, सौरभ राय, श्यामसुंदर लाल श्रीवास्तव, शीला श्रीवास्तव, मुन्ना श्रीवास्तव, इंदु लाल यादव,डॉ अखिलेश चौरसिया, पीयूष यादव, पंकज उपाध्याय आदि महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।

Related posts

भारत-अमरीका संयुक्त एचएडीआर जल-थल अभ्यास – टाइगर ट्राइंफ उद्घाटन समारोह का संयुक्त वक्तव्य।

rktvnews

चतरा:विश्व यक्ष्मा दिवस पर जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित किया।

rktvnews

सारण:दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु डीएम व एसपी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने लूट मामले के लाइनर को किया गिरफ्तार ।

rktvnews

विधानसभा चुनावों में उलटफेर के साथ होगा 2024 का अंत।

rktvnews

Leave a Comment