RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में किया सिटी बस सेवा का शुभारंभ।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)14 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिटी बस सेवा शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेवा से नागरिकों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के यातायात दबाव में कमी आएगी, प्रदूषण घटेगा और ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखण्ड के प्रत्येक नगर में आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, ताकि आम जन को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।
परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सिटी बस सेवा को चरणबद्ध तरीके से शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रारंभ किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों को समुचित लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर विधायक बंशीधर भगत (कालाढूंगी), राम सिंह कैड़ा (भीमताल), भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी रिद्धिमा अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी अनामिका, जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:77वें गणतंत्र दिवस पर जिले में भव्य एवं गरिमामय आयोजन।

rktvnews

बक्सर जिले में अध्यक्ष, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग की अध्यक्षता में अल्पसंख्यकों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:समग्र शिक्षा के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों/गतिविधियों की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का अपमान भाजपा का शर्मनाक कृत्य :डॉ शशि कुमार सिंह

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने विश्व के सबसे बड़े समुद्री संग्रहालय परिसर,एनएमएचसी, लोथल की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नरबदिया में आयोजित सर्व समाज सनातन चातुर्मास कार्यक्रम में भाग लिया!श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए।

rktvnews

Leave a Comment