RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में पढोगे, लिखोगे होगे नवाब ‘ नाटक की हुई प्रस्तुति।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जून। सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित शनिवारीय नुक्कड़ श्रृंखला में जीतेन्द्र प्रसाद द्वारा लिखित व निर्देशित ” पढोगे लिखोगे होगे नबाब ” की प्रस्तुति की गईं. विदित हो कि प्रत्येक शनिवार स्टेडियम गेट, रमना मैदान में यह नुक्कड़ श्रृंखला आयोजित की जाती है। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी यशवंत नारायण ने किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि अनिवार्य शिक्षा के दौर में भी बच्चें विद्यालय की जगह सड़को पर, दुकानों पर, ईट भट्टो पर काम करते मिलते है। संस्था के अध्यक्ष संजय राय ने बताया कि इस नुक्कड़ श्रृंखला में स्थानीय समस्याओ सहित देश विदेश की समस्याओं को मुद्दा बनाया जाता है।कार्यक्रम का संचालन युवा नेता व समाजसेवी व रंगकर्मी बीरेंद्र ओझा बम ने किया।नाटक में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बड़े प्रयास के बाद भी आज भी वंचित बच्चें स्कूल की जगह कूड़ा -कचड़ा उठाते सड़को पर देखे जा सकते है. नाटक के मुख्य भूमिकाओं में दीपावली श्रीवास्तव, अम्बुज राजा, डॉ अनिल सिंह, लड्डू भोपाली, करण कुमार, राजा कुमार व अंकुश कुमार रहें. सूत्रधार की भूमिका में साहेब लाल यादव रहें. नाटक में संगीत अंजनी कुमार का रहा. कार्यक्रम के अंत में अहमदाबाद विमान हादसे में जान गवाने वाले 270 लोगों की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि समर्पित की गईं। कार्यक्रम में रंगकर्मी संजय पाल, लक्ष्मण दुबे , अभय विश्वास भट्ट, शालिनी श्रीवास्तव, गायक अविनाश पाण्डेय, डॉ पकंज भट्ट , भोजपुर क्रिकेट अकादमी के सचिव कुमार विजय आदि शामिल रहें।

Related posts

भोजपुर:विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आज प्रधानमंत्री देश वासियों को 2047 तक विकसित बनाने के लिये किया संवाद।

rktvnews

हनुमानगढ़ जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला कलेक्टर काना राम के निर्देश!जिले के अपंजीकृत नशा मुक्ति केंद्र होंगे सीज।

rktvnews

भोजपुर:रक्तदान शिविर में बोली मेयर इंदु देवी रक्तदान पीड़ित मानवता की सच्ची सेवा।

rktvnews

हरियाणा:प्रियंका सौरभ को ‘सामाजिक सरोकार पत्रकारिता नारद सम्मान 2025’ से किया गया सम्मानित।

rktvnews

सिंगापुर के निवेशक और कंपनियां मध्यप्रदेश में निवेश के लिए इच्छुक!मध्यप्रदेश निवेश के लिए तैयार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नेपाल के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment