RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

चंपई सोरेन ने किया दिल्ली के भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड पवेलियन का उद्घाटन!सूक्ष्म और लघु उद्योग को बढ़ावा देना सरकार का मुख्य लक्ष्य : चंपई सोरेन

नई दिल्ली/(डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार)14 नवंबर। दुनिया के सबसे बड़े मेले में एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला प्रगति मैदान का आज से शुभारंभ हुआ।जी 20 समिट के बाद प्रगति मैदान में दूसरा बड़ा आयोजन किया जा रहा है। मेले में इस वर्ष की थीम वसुधैव कुटुंबकम् है। जिसमे झारखंड प्रदेश फोकस स्टेट के रूप में भाग ले रहा है। झारखंड अपने प्रदेश की गरिमामई उपस्थिति दर्ज करा रहा है।
जिसमे मेले में आज झारखंड के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवम पिछड़ा वर्ग कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मंडप का उद्घाटन किया। उन्होंने भगवान बिरसा की पूजा अर्चना कर मंडप का शुभारंभ किया। मंत्री ने मंडप की सभी स्टॉल का अवलोकन किया और प्रदर्शित की गई सभी स्टालों को सराहा। इस अवसर पर मंत्री ने कहा की झारखंड प्रदेश अपने खनिज भंडार और संस्कृत के लिए जाना जाता है। हम अपने प्रदेश के सूक्ष्म और लघु उद्योग को बढ़ावा देने का पूर्ण प्रयास कर रहे है। भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला अपनी परंपरा, संस्कृति और क्षेत्रीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का सुगम पटल है। इस अवसर पर झारखंड सरकार के उद्योग विभाग के सचिव जितेन्द्र कुमार सिंह, उद्योग निदेशक भोर सिंह यादव उपस्थित रहे।
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उद्योग निदेशालय झारखंड सरकार द्वारा बनाए गए इस मंडप में क्षेत्रीय उत्पादों के 20 स्टॉल लगाए गए है। जिसमे लोग झारखंड से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी और क्रय कर सकेंगे। साथ ही झारखंड सरकार के लगभग 14 विभागों के स्टॉल लगाए गए है। जिसमे लोग विभाग के बारे में और योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने काकौर में 1करोड़ 60 लाख रुo की लागत से निर्माणाधीन गौ संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2023

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर इकाई ने जवनिया में बाढ़ पीड़ितो में किया राहत समाग्री वितरित।

rktvnews

नवादा:पुरुष नसबंदी सेवा पखवाड़ा के जागरूकता हेतु साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

जयपुर:ई-साइकिल वितरण समारोह, बेटियों की मुस्कान ही हमारी ताकत: मुख्यमंत्री

rktvnews

24 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment