RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में कुल 271.15 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)13 जून।आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के खाते में कुल 271.15 करोड़ रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की।
इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत कुल 61,29,548 लाभार्थियों को 254.45 करोड़ रुपए तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत 85,556 लाभार्थियों को 16.70 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ व्यापक पैमाने पर जरूरतमंदों तक पहुँच रहा है। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिया कि इन योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इसका लाभ ले सकें। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार का सभी क्षेत्रों में भरपूर सहयोग मिल रहा है और इन योजनाओं में भी केंद्र द्वारा वित्तीय सहयोग प्रदान किया गया है।

Related posts

भोजपुर: आरा सांसद 21 नवंबर को करेंगे जनसंवाद,जनता की समस्याओं से होंगे रूबरू।

rktvnews

भोपाल:जनजातीय कार्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं को वर्ष 2030-31 तक की निरंतरता के लिए 7,133 करोड़ 17 लाख रूपये की स्वीकृति।

rktvnews

भारत और अर्जेंटीना ने द्विपक्षीय कृषि अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विनिमय को बढ़ावा देने के लिए आईसीएआर-आईएनटीए कार्य योजना 2025-27 पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

केंद्रीय बजट में बिहार के विकास के लिए 59 हजार करोड़ सहित लगभग एक लाख करोड़ का विशेष आर्थिक पैकेज मिल का पत्थर होगा साबित: दुर्गा राज

rktvnews

भारतीय नौसेना के पोत 08-11 अगस्त, 2023 तक दुबई के रशीद बंदरगाह के दौरे पर।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने छठ घाटों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment