
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 जून।भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संकल्प से सिद्धि तक-11 साल सेवा,सुशासन,गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत आरा रेडक्रॉस सभागार मे जिले के विभिन्न क्षेत्रो के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,संचालन उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह ने किया।
कार्यक्रम मे वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक तारकेश्वर ठाकुर,पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर थे।
वक्ताओं ने प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रो के प्रतिष्ठित व्यक्ति और पार्टी के कार्यकताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश का मान-सम्मान विश्व में बढाया है।आज हम देश के चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हो गए और बहुत जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था हो जाएँगे। आज देश का विकास 2014 के पहले का भारत और उसके बाद के 11 वर्षो के भारत के रुप मे देखा जा रहा है। इन 11 वर्षों मे देश सभी भागो मे विकास कर रहा है। 11 वर्षो का काल सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण का काल रहा है। आज हम सभी क्षेत्रो में आत्मनिर्भर बन रहे है। रोजगार का नया नया सृजन हो रहा है। महिला,युवा,किसान,गरीब सभी का कल्याण और उनके विकास के लिए सैकड़ो योजनाएं धरातल पर चल रही है। आज हम विकसित भारत के संकल्प को पूरा करते देख रहे है।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 11 वर्षो के नेतृत्व में सशक्त भारत-सुरक्षित भारत का सपना साकार हुआ है। जहाँ आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कठोर और निर्णायक कार्वाई की गई है।रक्षा क्षेत्रों मे आत्मनिर्भरता और सामरिक शक्ति को नई ऊँचाइयों तक भारत ने अपनी सुरक्षा अटूट बनाया है। आँपरेशन सिन्दूर उस विकसित भारत का ही प्रतीक है जो आत्मरक्षा और आत्मसम्मान से भरपूर है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार की उपलब्धियो और निर्णायक निर्णय ने यह साफ कर दिया है कि भारत आज एक नई दिशा मे नए आत्मविश्वास और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। सशक्त भारत-सुरक्षित भारत अब केवल एक विचार नही,बल्कि मोदी सरकार की नीति, नीयत और नेतृत्व का ठोस और जीवंत प्रमाण बन चुका है।
कार्यक्रम मे कार्यक्रम संयोजक ज्योति प्रकाश,सह संयोजक पंकज प्रभाकर,जीतु चौरसिया, विभु जैन,डाँ के.एन सिन्हा,डाँ विजय गुप्ता, संजीव गुप्ता, आदित्य विजय जैन,अधिवक्ता सुरेन्द्र व्याहुत,संजय कुमार सिंह,संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,नवीन प्रकाश,लव पांडेय,सूर्यकांत पांडेय,मालती सिंह,प्रहलाद राय,मिथलेश पांडेय आदि सैकड़ो प्रोफेशनल और भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
