RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया महावीर बाल कैंसर अस्पताल का शिलान्यास।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )12 दिसम्बर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फुलवारीशरीफ में भूमि पूजन एवं शिलापट्ट अनावरण कर महावीर बाल कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया। इस दौरान सभी धर्मों के धर्मागुरूओं ने भी भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव श्री किशोर कुणाल ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
ज्ञातव्य है कि महावीर बाल कैंसर अस्पताल देश का पहला बाल कैंसर अस्पताल होगा। महावीर मंदिर न्यास समिति द्वारा इस अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। लगभग 25 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाला यह छह मंजिला अस्पताल 100 बेड की क्षमता वाला होगा। अस्पताल में कैंसर पीड़ित 18 साल तक के बच्चों का निःशुल्क इलाज किया जायेगा।
इस अवसर पर ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष अखिलेश जैन, सभी धर्मों के धर्मगुरू, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, महावीर कैंसर अस्पताल की चिकित्सा निदेशक डॉ० मनीषा सिंह, निदेशक (प्रशासन) डॉ० बी० सान्याल, महावीर कैंसर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ० एल०बी० सिंह, जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

AI और साइबर सुरक्षा लीडर, SecureAuth ने Geoffrey Mattson को नियुक्त किया, उद्यमों को जटिल मानव, मशीन और AI-एजेंट पहचानों को सुरक्षित करने में मिलेगी मदद।

rktvnews

एआईआईए ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 समारोहों की शुरुआत की।

rktvnews

नई दिल्ली:स्वतंत्र पत्रकारिता को निशाना बनाना बंद करो : जलेसं

rktvnews

मुजफ्फरपुर:शीतलहर से राहत के लिए जिला प्रशासन अलर्ट, 5182 कंबलों का वितरण और अलाव की व्यापक एवं ठोस व्यवस्था।

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने स्वदेशी वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली का उद्घाटन किया और एयर-प्रवाह एप लॉन्च किया।

rktvnews

सुरेश पटवा की पुस्तक “हिंदू प्रतिरोध गाथा” लोकार्पित ।

rktvnews

Leave a Comment