RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरा में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य कयामुद्दीन अंसारी ने किया विरोध! कहा ये न्याय संगत नहीं।

सरकारी प्लानिंग के तहत बिना किसी को कही और बसाए उजाड़ना गलत है। आखिर क्यों जिला प्रशासन का बुल्डोजर रसूख वाले का पता भूल जाता है: कयामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS अनिल सिंह,08 मई।जिला प्रशासन भोजपुर के द्वारा पूर्व घोषित अतिक्रमण हटाओ अभियान के मद्देनजर जिला स्कूल आरा के समीप अतिक्रमण हटाने का विरोध भाकपा माले राज्य कमिटी के सदस्य सह पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कयामुद्दीन अंसारी ने किया।राज्य कमिटी सदस्य कयामुद्दीन अंसारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन और नगर निगम विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा की अतिक्रमण के नाम पर जिला प्रशासन सिर्फ गरीबों को ही उजाड़ने में जुटी हुई है। इस बाबत श्री अंसारी ने बताया की जब जिलाधिकारी भोजपुर श्री राजकुमार से गरीबों पर अतिक्रमण के नाम पर चलाए जा रहे बोल्डोजर के बारे में दूरभाष से सरकार की प्लानिंग के तहत बिना किसी को कही और बसाए उजाड़ना कानून उचित नही है के बारे में पूछा और वार्ता हेतु आमंत्रित किया लेकिन श्री अंसारी ने आरोप लगाया की बिना इस विषय पर कोई सकारात्मक टिप्पणी दिए जिलाधिकारी महोदय ने गैर जिम्मेदाराना तरीके से मोबाइल को काट दिया जिसकी कड़े शब्दों में निंदा श्री अंसारी ने की। कयामुद्दीन अंसारी ने जिला प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया की सिर्फ जिला प्रशासन का बुल्डोजर गरीबों और लाचारो पर ही क्यों चलाया जा रहा है? अगर अतिक्रमण की बात जिला प्रशासन करता है तो वैसे रसूख वालों के खिलाफ अतिक्रमण की कार्रवाई क्यों नही करता है जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है ।उन्होंने जिला प्रशासन के इस रवैए को गरीबों के खिलाफ एक तरफा कदम बताते हुए कहा की इसके खिलाफ गरीबों के पक्ष में भाकपा माले सदा खड़ी रहेंगी और विरोध भी करेंगी।

Related posts

गिरीडीह:युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान संचालित, विभिन्न नारों के माध्यम से दिया गया संदेश।

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मनाया गया जन्मदिन।

rktvnews

भोजपुर: कारीसाथ विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के तत्वाधान में आयोजित किया गया मुख्यमंत्री के जनसंवाद के सजीव प्रसारण का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: महानवमी पर उपायुक्त ने कंट्रोल रूम से शहर की विधि-व्यवस्था की समीक्षा की, बेहतर विधि व्यवस्था संधारण एवं सुगम यातायात को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रपति ने एकीकृत स्वास्थ्य समाधान के लिए यूनानी चिकित्सा में नवाचार – एक नई दिशा पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

भातखंडे संगीत महाविद्यालय बिलासपुर की हीरक जयंती का शानदार आयोजन, कुलपति ने स्मारिका ‘समर्पण’ का किया विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment