RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विकेंड नुक्कड़ मुद्दा’ में नाटक “हमार बबुआ” की हुई प्रस्तुति।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जून।सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट आरा द्वारा आयोजित शनिवारीय नुक्कड़ श्रृंखला ‘ विकेंड नुक्कड़ मुद्दा’ में साहेब लाल यादव द्वारा लिखित व निर्देशित नुककड़ नाटक ” हमार बबुआ ” की प्रस्तुति की गईं।विदित हो कि आरा के रंगकर्मियों ने सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट प्रत्येक शनिवार को संध्या समय स्टेडियम गेट, रमना मैदान में, रंग दर्शकों के बीच प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत शहर के समाज सेवी सुनील पाठक एवं अंशु सिंह सिकरिवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. श्री पाठक ने अपने सम्बोधन ने कहा कि नुक्कड़ नाटक सामाजिक बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. कार्यक्रम का संचालन कर रहें जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट ने शनिवार को समाज व परिवार में पनप रहें कुरीतियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज में पनप रहे कुरीतियों का उपाय है।आज गरीब के साथ साथ मध्यम वर्ग के बच्चे भी खतरनाक और जानलेवा नशे के आदि बनते जा रहे है. नाटक की मुख्य भूमिकाओं में वरीय महिला रंगकर्मी आरती देवी,चर्चित रंगकर्मी लड्डू भपाली, वरिष्ठ रंगकर्मी अम्बुज राजा, वीरेंद्र ओझा ‘ बम ‘, डॉ अनिल सिँह, राजा कुमार व साहेब लाल यादव के साथ साथ बाल कलाकर अंकुश राज और कुमार राजा रहें. नाटक में अंजनी कुमार ने संगीत दिया एवं धन्यवाद ज्ञापन लड्डू भोपाली ने किया।

Related posts

देवघर :पुरुष नसबंदी अभियान का शुभारंभ, नियोजित परिवार सम्मेलन एवं उत्कृष्ट स्वास्थ्य कर्मी सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने भारतीय वायु सेना में सेवा के सात वर्ष पूरे किए।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 जनवरी 24

rktvnews

प्रदेश के 9 लाख स्कूली बच्चों का भविष्य संवारने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की अनूठी पहल ‘डायल फ्यूचर‘ से विद्यार्थी चुनेंगे अपना कॅरियर।

rktvnews

वैशाली:12 अक्टूबर को वैशाली जिला का 51वाँ स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उमर अब्दुल्ला को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment