RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाकपा – माले बड़हरा का सोहरा व नरगदा पंचायत का प्रथम सम्मेलन हुआ सम्पन्न।

सात सदस्यीय कमिटी का हुआ गठन, का. श्रीभगवान राम बने सचिव।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 25 मई।आज भाकपा माले बड़हरा के सोहरा और नरगदा का प्रथम पंचायत सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमें सात सदस्यी कमिटी का चुनाव हुआ। जिसके सचिव श्रीभगवान राम बने।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि बड़हरा प्रखण्ड सचिव नंदजी थे। जिनके देख रेख में सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों ने एक स्वर में भाकपा – माले को और मजबूत करने पर जोर दिया और पार्टी की नीतियों को जनजन तक पहुंचाने का कार्यभार लिया। ताकि देश मे फासीवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके ।
मुख्य अतिथि नंदजी प्रखण्ड सचिव ने कहा कि आज देश खतरे में है। फासीवादी ताकतों ने संविधान और लोकतंत्र को ही खत्म करने का बीड़ा उठाया है। आम अवाम महंगाई की मार झेल रही हैं। मोदी सरकार जनता के इस मुद्दे पर बात नही कर साम्प्रदायिक माहौल बना रही है।
उन्होंने कहा कि इसका जवाब हम एक मजबूत संग़ठन और जनआंदोलन को तेज कर दे सकते हैं। उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि भाकपा – माले को और भी मजबूत करें।
सम्मेलन में मुख्य रूप से उमा पासवान, रंजय पासवान, सरजू चौधरी, जनार्दन शाह, जोगेंद्र राम, ओम प्रकाश शाह, अशोक चौधरी, चंद्र किशोर राम, गणेश ठाकुर सरोज बिन, दीपक पासवान मुन्ना जी आज़ाद जी विधान सभा प्रभारी नंदजी सहित दर्जनों सदस्य शामिल रहे।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने की खाद-बीज के थोक विक्रेता दुकानदारों के साथ बैठक, दिए गयें आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोपाल:इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय द्वारा भोपाल के केंद्रीय विद्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत पोस्टर-पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:महापौर इंदु देवी ने नगर निगम परिसर में किया झंडोतोलन।

rktvnews

लखीसराय: जिला स्थापना दिवस पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया जीविका दीदियों के स्टॉल का अवलोकन,सराहना करते हुए किया उत्साहवर्धन।

rktvnews

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक- मंत्रिमंडल का अहम निर्णय अब पार्ट टाइम कार्मिकों को भी मिलेंगे सेवानिवृत्ति परिलाभ – मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक – पार्ट टाइम कार्मिकों को राहत, जयपुर में बनेगा पहला जेम बोर्स

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment