RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: आदित्य पासवान ने दलित समाज की लड़की के साथ हुए जघन्य अपराध की निंदा करते हुए न्याय की मांग की।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)16 मार्च। बिहार प्रदेश कांग्रेस(sc )प्रवक्ता आदित्य पासवान ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपनी मांगों संबंधी बयान जारी करते हुए कहा कि रोहतास जिले के बेलवा गांव में पासवान समाज की बेटी के साथ हुए अपहरण , जघन्य यौन शोषण , और निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करता हूं । इस हृदयविदारक घटना ने न केवल मृतका के परिवार को शोक में डूबो दिया है , बल्कि पूरे दलित समाज में असुरक्षा और आक्रोश की भावना भर दी है ।
उन्होंने कहा कि यह घटना सरकार की “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के दावों की पोल खोलती है और यह दर्शाती है कि दलित , शोषित , और पीड़ित समाज की बेटियों को न्याय और सुरक्षा से वंचित रखा जा रहा है।
आए दिन बिहार के विभिन्न जिलों में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं लेकिन प्रशासन और सरकार द्वारा उचित कार्रवाई न होने के कारण अपराधियों को खुली छूट मिल रही है।
आदित्य पासवान ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर उक्त अपराध की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए पीड़िता के न्याय संबंधी मांगों के तहत दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उनको कठोरतम सजा देने।पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा और सुरक्षा प्रदान करने,
महादलित समाज की महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी टीम का गठन करने के साथ ही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए स्थानीय प्रशासन को जवाबदेह बनाने की अपनी मांग की है साथ ही कहा कि यदि हमारी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो हम शांतिपूर्ण आंदोलन और धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे ।

Related posts

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संयुक्त राष्ट्र महिला के प्रमुख क्षमता निर्माण कार्यक्रम – शीलीड्स II: अग्रणी महिलाओं के लिए कार्यशाला के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोपाल:अंतर माध्यम प्रचार समन्वय समिति (आईएमपीसीसी) की बैठक संपन्न।

rktvnews

देवघर:पतंगबाजी-सह-सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन।

rktvnews

कैबिनेट ने बिहार में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया एकल रेलवे लाइन खंड (104 किलोमीटर) के दोहरीकरण को स्‍वीकृति दी, जिसकी कुल लागत 2,192 करोड़ रुपये है।

rktvnews

जयपुर:अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम:लाडो प्रोत्साहन जैसी योजनाओं से होगा बालिका सशक्तिकरण:महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री

rktvnews

नवादा:स्वीप के तहत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान एवं सेल्फी पॉइंट का भी उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment