RK TV News
खबरें
Breaking News

हरियाणा:प्रियंका सौरभ को ‘सामाजिक सरोकार पत्रकारिता नारद सम्मान 2025’ से किया गया सम्मानित।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया सम्मानित, मानव रचना यूनिवर्सिटी फरीदाबाद में हुआ आयोजन।

RKTV NEWS/फरीदाबाद, (हरियाणा) 25 मई।देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में हरियाणा की चर्चित लेखिका, कवयित्री एवं स्वतंत्र पत्रकार प्रियंका सौरभ को ‘सामाजिक सरोकार पत्रकारिता नारद सम्मान – 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा मानव रचना यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद के सभागार में प्रदान किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन विश्व संवाद केंद्र, हरियाणा द्वारा किया गया, जो पिछले 10 वर्षों से देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर पत्रकारों को सम्मानित करता आ रहा है। इस बार का आयोजन विशेष रूप से 25 मई 2025 को संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विश्व संवाद केंद्र, हरियाणा के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि “देवर्षि नारद भारतीय पत्रकारिता के आदर्श प्रतीक हैं, और आज के समय में भी समाज के लिए प्रतिबद्ध पत्रकारों को सम्मानित करना हमारी परंपरा का हिस्सा है। प्रियंका सौरभ का लेखन सामाजिक सरोकारों को नई दृष्टि देता है।”
सम्मान प्राप्त करने पर प्रियंका सौरभ ने कहा, “यह सम्मान उन अनसुनी आवाज़ों के लिए है जिन्हें मैं अपनी लेखनी के ज़रिये सामने लाने का प्रयास करती रही हूँ। यह मुझे आगे और ज़िम्मेदारी से लिखने के लिए प्रेरित करेगा।”
प्रियंका सौरभ का लेखन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला अधिकार, पर्यावरण, जाति व्यवस्था, लोकतंत्र और हाशिए पर खड़े समाज के मुद्दों को समर्पित रहा है। वे देशभर के प्रमुख समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रूप से प्रकाशित होती रही हैं।

Related posts

आहार-2026: अंतरराष्ट्री य खाद्य और आतिथ्य मेला,जहां व्यवसाय जुड़ते, बढ़ते और विस्ता्र करते हैं।

rktvnews

वैशाली महोत्सव–2026 का भव्य शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का किया गया स्वागत।

rktvnews

महाकुंभ: अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिक है महाकुंभ: गौतम अडानी

rktvnews

जिलाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

जी20 संस्कृति कार्य समूह की चौथी बैठक का आज वाराणसी में समापन हुआ संस्कृति मंत्रियों की बैठक कल आयोजित की जायेगी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी विकास विभाग की 21वीं राज्य स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment