RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:मेगा प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर समीक्षा, भूमि व संरचनागत समस्याओं के समाधान पर जोर।

RKTV NEWS/चतरा(झारखंड)25 अगस्त।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में जिले में चल रहे विभिन्न मेगा प्रोजेक्ट्स से जुड़ी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आधारभूत संरचना से संबंधित परियोजनाओं—जैसे विद्युत, सड़क, पुल-पुलिया तथा भूमि अधिग्रहण से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान संबंधित मेगा प्रोजेक्ट्स के प्रतिनिधियों ने एक-एक कर अपनी समस्याएँ रखीं। जिनमें सीसीएल की परियोजनाएँ, डालमिया, NKSTPP टंडवा, NTPC केरेडारी, कठौतिया-शिवपुर नई BG रेल लाइन, JUSNL, राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) एवं वाराणसी-रांची-कोलकाता हाईवे (भारतमाला परियोजना) प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर भूमि से जुड़ी अड़चनों तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले के इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का समय पर पूरा होना विकास की गति को और तेज करेगा तथा आमजन को सीधे तौर पर लाभान्वित करेगा।
बैठक में अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह, संबंधित कार्यपालक अभियंता, सभी संबंधित अंचल के अंचल अधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं परियोजना प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा नागरिकों की हत्या की निंदा की।

rktvnews

सीतामढ़ी:आगामी पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:3 हजार 867 करोड़ रूपये की योजना और निर्माण कार्यों की स्वीकृति।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा भोजपुर प्रशासन!बगैर व्यकल्पिक व्यवस्था के और पूर्व नोटिस के गरीबों को कर रहा बेघर:कयामुद्दीन अंसारी

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जयप्रभा मेदांता हॉस्पिटल के कैंसर वार्ड व अत्याधुनिक कैंसर मशीन का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment