RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:फुटओवर ब्रिज आम लोगों की चिर प्रतीक्षित मांग, जुलाई तक होगी पूरी :सुदामा प्रसाद

फुटओवर ब्रिज बनने से लोगों के रोजगार के खुलेंगे द्वार : सुदामा प्रसाद

सांसद सुदामा प्रसाद ने किया फुटओवर ब्रिज के निर्माण कार्य और आरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)21 मई।सांसद सुदामा प्रसाद ने आज आरा रेलवे स्टेशन और पूर्वी गुमटी पर फुटओवर ब्रिज का पुनः शुरू हुआ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। सबसे पहले सांसद सुदामा प्रसाद फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य स्थल पूर्वी गुमटी पहुंचे। जहाँ लगभग 2. 5 करोड़ की लागत से बन रहा ब्रिज का गाटर बन कर लगभग तैयार है। ब्रिज की लंबाई 62 मिटर और रैम्प की लंबाई 132 मीटर का होगा।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि इसका निर्माण कार्य जुलाई में पूरा होगा।
इसके बाद सांसद द्वारा आरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। स्टेशन पर सांसद ने यात्री , कुली, और रेलवे कर्मचारियों से मिल उनके समस्याओं से रुबरु हुए।
कुछ यात्रिओ ने बेहतर प्रतीक्षा रूम नही होने, शौचालय में मूत्रालय के उपयोग पर पैसे लेने, ठंडे पानी की व्यवस्था नही होने, टीटीई लॉबी में उचित सुविधा नही होने और कुंदन सिंह के द्वारा यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उपस्थित कुलियों ने कहा कि 45 कुलियों को वर्दी नही दिया जा रहा है। यात्रियों ने प्लेटफॉर्म नंबर चार पर गंदगी होने की भी शिकायत की।
इस मौके सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि कई वर्षों से अधूरा पड़े ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए लोकसभा में उठाने से लेकर, रेलवे मंत्री, डीआरएम, और रेल्वेस्टेंडिंग कमिटी में कई बार इसे उठाने हाल ही में 28 अप्रैल 25 को रेलवे जोनल मीटिंग में उठाया गया। यह एक लंबे संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस ब्रिज के बनने से 52 गांव तापा, गोढना रोड, मिल रोड सहित इधर के हजारों लोगों का चिर प्रतीक्षित मांग था। इसके बनने से लोगों के रोजगार में बृद्धि होगा। उन्होंने अधिकारियों को धन्यवाद दिया । सांसद ने स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान मीले शिकायत पर सभी सवलों को कमिटी बैठक और अधिकारियों से मिल कर हल कराने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के समय माले नेता राजनाथ राम, सुधीर कुमार, दिलराज प्रीतम, अमित कुमार बंटी, मनोज गुप्ता, संतलाल , निजी सहायक चन्दन कुमार, सूरज कुमार, टुनटुन जी सहित कई लोग शामिल थे।
मौजूद अधिकारी – डीके सिंह सहायक मंडल अभियंता, लाइन, आर के रत्नाकर साहयक मंडल अभियंता, गति शक्ति, स्टेशन प्रबंधक एन के राय, अशोक कुमार, वाणिज्य यातयात निरीक्षक आदि थे।

Related posts

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत स्‍वच्‍छ प्रौद्योगिकी विनिर्माण प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया।

rktvnews

दुमका:JSLPS के नेतृत्व में सालटोला गाँव में पुनर्योजी पद्धतियों पर पौध संरक्षण का फील्ड प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स: एक ऐतिहासिक वापसी।

rktvnews

छपरा:समारोह पूर्वक याद किए गए भोजपुरी के शेक्सपियर भिखारी ठाकुर।

rktvnews

राजस्थान डोमेस्टिक ट्रेवल मार्ट के तीसरे संस्करण का हुआ समापन।

rktvnews

भोजपुर:कथा वाचक टीम को कमला विद्या स्कूल की प्राचार्या द्वारा किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment