RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

बिहार:अंतिम चरण में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 1 जून। बिहार में सातवें और अंतिम चरण के चुनाव में 8 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों 29- नालंदा लोक सभा क्षेत्र, 30- पटना साहिब लोक सभा क्षेत्र, 31- पाटलिपुत्र लोक सभा क्षेत्र, 32- आरा लोक सभा क्षेत्र, 33- बक्सर लोक सभा क्षेत्र, 34- सासाराम(अ जा) लोक सभा क्षेत्र, 35-काराकाट लोक सभा क्षेत्र एवं 36- जहानाबाद लोक सभा क्षेत्र मे छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। औसतन 50.56 प्रतिशत मतदान का अनुमान है। बिहार में सातवें और अंतिम चरण के लिए कुल 16,634 मतदान केन्द्र तथा 10,976 मतदान केंद्र स्थल बनाए गए थे। 50.56 प्रतिशत निर्वाचकों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में 29- नालंदा में 46.50%, 30- पटना साहिब में 45%, 31-पाटलिपुत्र में 56.91%, 32-आरा में 48.50%, 33-बक्सर में 53.70%, 34- सासाराम(अ जा) में 51%, 35- काराकाट में 53.44% और 36 जहानाबाद में 51.20% मतदान होने की खबर है। सातवें चरण के निर्वाचन में रिजर्व सहित कुल 20,436 कंट्रोल यूनिट, 28,267 बैलेट यूनिट तथा 22,156 वीवीपैट का उपयोग किया गया। जिसमें 67 कंट्रोल यूनिट, 87 बैलेट यूनिट तथा 172 वीवीपैट माॅक पोल के दौरान बदले गए जबकि 36 कंट्रोल यूनिट, 52 बैलेट यूनिट तथा 169 वीवीपैट माॅक पोल के पश्चात बदले गए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतू एक एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। सातवें और अंतिम चरण में कुल 134 अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया जिसमें पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 122 तथा महिला अभ्यर्थियों की संख्या 12 है। इस चरण में कुल सामान्य निर्वाचकों की संख्या 1,62,04,594 है जिसमें पुरुषों की संख्या 85,01,620, महिलाओं की संख्या 77,02,559 तथा थर्ड जेंडर की संख्या 415 है। सेवा निर्वाचकों की कुल संख्या 65,158 है जिसमें पुरुषों की संख्या 61,887 तथा महिलाओं की संख्या 3,271 है। इस चरण में कुल 4 मतदान केन्द्रों पर विकास के विभिन्न मुद्दों पर मतदान बहिष्कार की सूचना मिली है। इनमें 29- नालंदा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के 175-हिलसा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का मतदान केंद्र संख्या 1, 31- पाटलिपुत्र लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के 190-पालीगंज विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का मतदान केंद्र संख्या 135 और 36-जहानाबाद लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के 216-जहानाबाद विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र का मतदान केंद्र संख्या 106 एवं 107 शामिल है।

Related posts

भोजपुर: विशिष्ट शिक्षकों को वितरित किए गए औपबंधिक नियुक्ति पत्र।

rktvnews

छठव्रतियों ने किया खरना, शाम मे किया प्रसाद ग्रहण।

rktvnews

रोहतास:गुप्ताधाम में विधि व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक।

rktvnews

मॉरिशस ने डॉ मनमोहन सिंह के निधन का मनाया शोक,झुके आधे झंडे।

rktvnews

भोजपुर:टीबी मुक्त भारत अभियान और प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की समीक्षा कर डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

रायपुर : दमउदहरा: प्रकृति, आस्था और इतिहास का अद्भुत संगम।

rktvnews

Leave a Comment