
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11 अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड का धमवल गाॅव प्रलंयकारी बाढ की चपेट मे है और बाढ़ की विभिषिका से त्रस्त है। धमवल गाँव का संपर्क बाकी क्षेत्र से पूर्ण रूप से बाढ के कारण कट गया है। टापू बना हुआ है धमवल। भाजपा नेता राकेश विशेश्वर ओझा आज धमवल गाॅव की जनता से मिलने के लिए नाव से धमवल पहुँचे। उन्होंने धमवल गाँव का भ्रमण कर लोगो की समस्याओं को सुना तथा उनका हाल समाचार लिया। उन्होंने बाढ से हुए क्षति का भी जायजा लिया। धमवल की जनता के जरूरतों को अविलंब पूरा करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात की। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश विशेश्वर ओझा, पैक्स अध्यक्ष ऋषिकेश ओझा, संजय पांडे, राजेन्द्र मिश्र, पीयूष सिंह, लालू तिवारी, भिखारी तिवारी समेत बङी संख्या मे लोग उपस्थित थे।
