RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

आतंकवाद के सभी आयामों को समाप्त करने के लिए विश्व को एक आवाज में बोलना चाहिए: लोकसभा अध्यक्ष

लोकसभा अध्यक्ष ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर ऑस्ट्रेलिया के समर्थन के लिए अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष को धन्यवाद दिया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 16 मई।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ऑस्ट्रेलिया के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के अध्यक्ष के रूप में मिल्टन डिक के पुनः निर्वाचन पर बधाई दी है। गुरुवार को श्री डिक के साथ एक टेलीफोनिक बातचीत के दौरान, श्री बिरला ने कहा कि “मैं ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष के रूप में आपके पुनः निर्वाचन पर भारत की संसद की ओर से आपको बधाई देता हूं। आपके नए कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं।
इस अवसर पर, श्री बिरला ने पहलगाम आतंकवादी हमले पर भारत के साथ एकजुटता दिखाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को धन्यवाद दिया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को ऑस्ट्रेलिया के समर्थन की सराहना की। श्री बिरला ने जोर देकर कहा कि दुनिया को आतंकवाद के सभी आयामों को समाप्त करने के लिए एक आवाज में बोलना चाहिए।
श्री बिरला ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीज़ के बीच मित्रता को याद किया और विश्वास व्यक्त किया कि भारत-ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय संबंध श्री अल्बनीज़ के इस कार्यकाल के दौरान और गहरे होंगे। श्री बिरला ने कहा कि भारत इस वर्ष बाद में क्वाड और द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए एंथनी अल्बनीज़ का स्वागत करने के लिए उत्सुक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्री डिक के इस कार्यकाल में भारत-ऑस्ट्रेलिया संसदीय सहयोग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे, जिसमें बहुपक्षीय मंच भी शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर:का. रामनरेश राम की 15वीं बरसी पर एकवारी से सहार तक निकाली गई सामाजिक परिवर्तन संकल्प यात्रा।

rktvnews

बोकारो:जरीडीह में अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़,उत्पाद- पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई।

rktvnews

रांची:बाबूलाल मरांडी सर्व सम्मति से प्रदेश भाजपा नेता विधायक दल हुए घोषित।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री ने किया जैसलमेर स्थित वॉर म्यूजियम का अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर: सफलतापूर्वक संपन्न हुआ वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत।

rktvnews

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान बस पड़ाव,आरा 30 अप्रैल को आयोजित करेगा बाबा ज्योति स्वरूप की श्रद्धांजलि सभा।

rktvnews

Leave a Comment