
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 मई। गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार “शिक्षा न्याय संवाद”कार्यक्रम का आयोजन भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में होटल ग्रांड में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य ऑर्गनाइजर पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह की भूमिका अति महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता डॉ अमित कुमार द्विवेदी तथा धन्यवाद ज्ञापन जितेन्द्र शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि राजस्थान के दो बार के वर्तमान विधायक मुकेश भाखर ने बताया कि यह संवाद विशेष रूप से छात्र-छात्राओं एवं आम कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद हेतु आयोजित किया गया है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि आप इस देश के भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे सशक्त आवाज़ भी हैं। आज जब शिक्षा का बजट घटाया जा रहा है, विश्वविद्यालयों में फीस बढ़ रही है, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के नाम पर अनावश्यक परेशान किया जा रहा है, और रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं, तब यह ज़रूरी हो गया है कि हम मिलकर सवाल करें- क्या यह वही ‘नया भारत’ है जिसका सपना दिखाया गया था? उन्होंने आश्वस्त किया कि अगर केंद्र और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है तो छात्र-छात्राओं का जितना भी शिक्षा ऋण है सबसे पहले माफ किया जायेगा।
कार्यक्रम संयोजक डॉ अजय कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात तो करती है, लेकिन जमीनी सच्चाई इससे अलग है। लाखों छात्र सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन भर्तियों में देरी हो रही है, परीक्षाएं रद्द हो रही हैं, और नियुक्तियाँ टल रही हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ सरकार का विरोध करना नहीं, बल्कि देश में एक बदलाव लाना है। आपके आवाज़ को संसद तक पहुंचाना विपक्ष की ज़िम्मेदारी है। हम चाहते हैं कि शिक्षा सिर्फ कुछ वर्गों की सुविधा न रहे, बल्कि हर छात्र को समान अवसर मिले ,चाहे वो किसी गांव से हो या शहर से।हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आपकी मेहनत, आपका सपना और आपका भविष्य सुरक्षित रहे।
प्रमुख उपस्थिति में अध्यक्ष अशोक राम, मुख्य अतिथि राजस्थान के विधायक मुकेश भाखर, कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव बैद्यनाथ शर्मा, प्रो सुरेंद्र नारायण सिंह, प्रो बलिराज ठाकुर, डॉ शशि सिंह, सत्यप्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, युवा कांग्रेस के जिला आब्जर्वर पुष्पेंद्र साहू, जितेन्द्र शर्मा, संतोष पाण्डेय, उपेंद्र सिंह मुखिया, डॉ आलोक सिंह, अभिषेक द्विवेदी, शिवजी उपाध्याय, घनशयाम उपाध्याय, राजेंद्र ओझा, सत्यनारायण लाल, अजय कुमार तिवारी मुनमुन, प्रो अरुण सिंह, राकेश त्रिपाठी, प्रमोद राय, राजेश कुमार गौतम, प्रभा सिंह यादव, डॉ मालती पाण्डेय, अरशद रिजवी, बिजली बाबा, मुकेश चंद्रवंशी, संपत सिंह, बबन पाण्डेय, गोपाल सिंह गोखले, अरविंद सिंह, फजलुर्रहमान, श्रीकांत पाण्डेय, कमला पासवान, रामानुज दुबे, शिव शंकर चौबे, लुटावन राम चौरसिया, राकेश पाण्डेय, रवि राम, सूरज राम, गजेंद्र चौधरी, अखिलेश्वर सिंह, लाल देव सिंह, चंद्र शेखर पाठक, विनय सिंह, बद्री विशाल सिंह, डॉ शिव नाथ राम, नेहरू जी, शशिकांत तिवारी, अशोक सिंह, ललन कुशवाहा, सत्यदेव सिंह सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
