RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सैनिकों की बहादुरी की वीरगाथा है विजय टैंक:जिलाधिकारी राजकुमार

विजय टैंक के साथ जिलाधिकारी राजकुमार , मेजर राणा प्रताप सिंह एवं अन्य।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 04 मई। जिला समाहरणालय आरा में भारतीय सेना द्वारा युद्ध में आक्रमणकारियों को धूल चटाने वाला विजय टैंक अब समाहरणालय के बीच स्थापित हो रहा है।यह जिलाधिकारी के पहल पर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड से काफी जद्दोजहद के बाद इसे यहां लाया गया है जिसको स्थापित करने के लिए जिलाधिकारी स्वयं पहल कर रहे हैं।आज चार मई को दोपहर में अपने टीम के सहयोगियों के साथ बने चबूतरा पर अच्छे ढंग से स्थापित करने के लिए व्यस्त दिखे। टैंक, चबूतरा,साफ सफाई,रंग रोगन तथा शिला पट लगाने,उसका स्थान और उसपर ऐतिहासिक जीत के वीरता का इतिहास लेखन की भी बातें बताई। जिलाधिकारी श्री राजकुमार ने बताया कि यह धरती वीर सपूतों की ,क्रांतिकारियों की भूमि रही जिन्होंने अपने देश के आन बान और शान लिए हंसते हंसते अपने जान की कुर्बानी दी है। सरहद पर सेना द्वारा दुश्मनो को मार भगाना, जीत कर तिरंगा लहराना,उनके पराक्रम ,शौर्य और वीरता का प्रमाण यह विजय टैंक जिला वासियों में सदैव प्रेरणा देता रहेगा। इससे सैनिकों का सम्मान बढ़ाना,जीत को यादगार बनाना तथा मिट्टी को प्रतिष्ठित कर वीरगाथा का सदैव स्मरण कराते रहना मुख्य उद्देश्य है।
वही मेजर राणा प्रताप सिंह ने बताया कि 2012- 14 में भोजपुर के करथ गांव के निवासी जनरल एस के सिंह आर्मी के वॉइस चिफ थे। इनके प्रयास से 2013 में दिल्ली से भोजपुर समाहरणालय पर अवस्थित करने के लिए लाया गया था। लेकिन समाहरणालय निर्माणाधीन रहने के कारण वहां स्थापित नही हो सका।जिसे सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यालय में रखा गया। इस कार्यालय का उद्घाटन भी जनरल एसके सिंह ने किया था।राणा प्रताप ने बताया कि सैनिक कल्याण बोर्ड स्थल पर वार मेमोरियल बनाने का प्रस्ताव पूर्व से पारित है। नक्शा बनाया जा चुका है। उसके लिए ऊर्जा मंत्री माननीय आरके सिंह द्वारा राशि भी जारी कर दिया गया है साथ ही एनटीपीसी से भव्य वार मेमोरियल बनाने को कहा गया है। लेकिन टैंक के रहने के कारण इस कार्य में बाधा आ रही थी। जिसके लिए डीएम से अनुरोध किया गया कि अब समाहरणालय में स्थापित करा लिया जाए। इसके लिए बिहार सरकार और बिहार झारखंड के आर्मी के जेनरल कमांडिंग ऑफिसर से अनुमति मिल चुका है। उन्होंने बताया कि वार मेमोरियल राष्ट्र भक्तों और सैनिकों की कुर्बानी का इतिहास रहेगा जिन्होंने देश को जीत दिलाई। भोजपुर जिले के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है जिसका श्रेय जिला पदाधिकारी राजकुमार जी को है।

Related posts

11 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर: आरा में फ़रोग़-ए-उर्दू सेमिनार, कार्यशाला एवं मुशायरे का आयोजन।

rktvnews

जनता में मोदी सरकार के प्रति विछोभ और आक्रोश का माहौल-सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर:समानता, मानवता और लोकतंत्र के मूल्यों को आगे बढ़ाना ही बाबा साहब की सच्ची श्रद्धांजलि : शैलेंद्र

rktvnews

पटना:सावन समा गया आँखों में,नींद नही आती रातों में ..!

rktvnews

एनएचआरसी, ने केरल के पथानामथिट्टा जिले में एक लड़की के साथ कई व्यक्तियों द्वारा कथित यौन शोषण का स्वतः संज्ञान लिया

rktvnews

Leave a Comment