RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

पिथौरागढ़ में 14 जनवरी को किया जायेगा राष्ट्रीय खेल ध्वज रैली का आयोजन।

पिथौरागढ़/उत्तराखंड 04 जनवरी।खेल विभाग, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार हेतु प्रदेश के समस्त जनपदों में दिनॉंक 03 जनवरी से 19 जनवरी, 2024 तक राष्ट्रीय खेल ध्वज रैली का आयोजन किया जा रहा है तथा जनपद पिथौरागढ़ में इस रैली का आयोजन 14 जनवरी, 2024 को किया जाना प्रस्तावित है।
जनपद स्तर पर ओलम्पिक संघ एवं समस्त खेल संघो के समन्वय से आयोजित होनेे वाली राष्ट्रीय खेल ध्वज रैली की रूपरेखा तैयार किये जाने हेतु विगत दिनॉक 02 जनवरी, 2024 को जिला कलक्टेेट सभागार में डॉ0 शिव कुमार बरनवाल, अपर जिलाधिकारी,पिथौरागढ़ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेल ध्वज रैली के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद में राष्ट्रीय खेल ध्वज रैली का भव्य आयोजन दिनॉक 14 जनवरी को प्रातः 8ः30 बजे से किया जायेगा। उक्त रैली रामलीला मैदान निकट नगर पालिका से प्रारम्भ होकर सिमलगैर बाजार से गॉधी चौक, सिल्थाम से बहुमंजिली पार्किग सड़क से रोडवेज स्टेशन, के0एम0ओ0यू0 बस स्टेशन से गुप्ता तिराहे से टकाना रोड क्लॉक टावर होते हुए सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ खेल मैदान का एक चक्कर लगाने के उपरान्त समाप्त होगी।
राष्ट्रीय खेल ध्वज रैली में सहभागिता एवं प्रतिभागिता हेतु मा0 प्रभारी मंत्री/मा0 विधायक, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत एवं जनप्रतिनिधि, भूतपूर्व खिलाड़ी, राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, ओलम्पिक संघ, समस्त खेल संघो के पदाधिकारीगण, सदस्य जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति, पिथौरागढ़ को आमंत्रित किया जायेगा। रैली के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा खेल समन्वयकों, स्कूली बच्चों, बैण्ड प्रदर्शन की टीम को/महाविद्यालय द्वारा एन0सी0सी0, एन0एस0एस0 की टुकड़ी एवं खिलाड़ियों को/पर्यटन विभाग द्वारा एडवेन्चर्स स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को/युवा कल्याण विभाग द्वारा क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, खेल प्रशिक्षकों, पी0आर0डी0 जवानों/नेहरू युवा केन्द्र द्वारा खिलाड़ियों को/सैनिक कल्याण द्वारा भूतपूर्व सैनिको को/संस्कृति विभाग द्वारा रंगमंच से जुड़े कलाकारों को/एन0सी0सी0 द्वारा एन0सी0सी0 कैडेट की एक टुकड़ी को/आपदा विभाग द्वारा फलैक्सी, होर्डिग, साउण्ड व्यवस्था हेतु दो लद्यु वाहन एवं खेल विभाग द्वारा जनपद मुख्यालय के समस्त प्रशिक्षण केन्द्रों से प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट में प्रतिभाग कराया जायेगा।
रैली के दौरान यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था पुलिस विभाग एवं होमगार्ड, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था चिकित्सा विभाग, चूना मार्किग एवं सफाई व्यवस्था नगरपालिका परिषद, पिथौरागढ़, पेयजल व्यवस्था जल संस्थान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर द्वारा रैली की ड्रोन द्वारा फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से किया जायेगा। रैली के दौरान खेल विभाग द्वारा बैनर एवं स्लोगनयुक्त तख्ती के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जायेगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेल ध्वज रैली का मुख्य उद्देश्य जनपद में 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार करना है।
उक्त बैठक में जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह लुन्ठी, महासचिव ललित पंत, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत पुलिस उपाधीक्षक नरेंन्द्र पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एच0एस0 हयांकी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद आर्या, जिला युवा कल्याण अधिकारी डी0एन0 द्विवेदी, अवधेश कुमार, कै0 बलवन्त सिंह, हर्षित मेहता, जिला वालीबॉल संघ के सचिव इन्द्रजीत सामन्त, जिला क्रिकेट एसोसियेशन पिथौरागढ़ के सचिव उमेश चन्द्र जोशी, जिला हॉकी संघ के सचिव भूपाल सिंह चूफाल, भुवन चन्द्र जोशी, प्रकाश चन्द्र जोशी, राशि वर्मा, खुशी जोशी, गौरव चन्द्र जोशी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Related posts

फैशन का दोहरा खजाना: दिल्ली में कल्कि का दूसरा स्टोर पीतमपुरा में खुला।

rktvnews

राष्ट्रपति ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा की प्रधानमंत्री की जन्म जयंती से गाँधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की सफलता को ले मंडलो का कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

जयंती:विवेकानंद और महर्षि महेश योगी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बड़ौत अधिशासी अभियंता सिंचाई व ग्राम्य विकास संस्थान ,सीडीपीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय लोजपा छोड़ लोजपा रामविलास में शामिल हुए दर्जनों कार्यकर्ता।

rktvnews

Leave a Comment