RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: मद्य निषेध को सख्ती से लागू करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता: डीएम

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार)24 अगस्त।जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने कहा कि जिला में मद्य निषेध को सख्ती से लागू करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इसको लेकर किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वे शुक्रवार को समाहरणालय में मद्य निषेध विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
समीक्षा के दौरान डीएम ने थानावार शराब विनष्टीकरण की समीक्षा की। इसमें लंबित मामलों को एक सप्ताह के अंदर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने थाना में अधिहरण के लिए लंबित पड़े वाहनों के संबंध में भी एक सप्ताह के अंदर आवश्यक कार्रवाई करने को निर्देश दिया।साथ वाहनों का सही मूल्यांकन करने को भी कहा गया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया की वे होम्योपैथिक दुकानों की भी नियमित जांच करें। साथ ही जंदाहा में एथेनॉल फैक्ट्री का भी नियमित अंतराल पर जांच किया जाए।
बैठक में सभी एसडीएम, उत्पाद अधीक्षक, डीटीओ, पुलिस पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारत टैक्सी के सारथियों के साथ संवाद किया।

rktvnews

भोजपुर : सहयोग शिविर मे मामलों का किया गया निष्पादन! शाहपुर प्रखंड के 6 पंचायतों मे सहयोग शिविर का हुआ आयोजन।

rktvnews

बक्सर:ई०वी०एम० का द्वितीय रैंडमाइजेशन संपन्न।

rktvnews

चतरा:7 प्रखंड के पंचायतों व नगर परिषद क्षेत्र में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा: लोक अदालत को ले अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्षों के साथ की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment