RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भारतवर्ष की एकता-अखंडता की रक्षा की है आदिशंकराचार्य ने:आचार्य भारतभूषण

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 मई।शिवावतार आदि शंकराचार्य भगवत्पाद् की 2532 वीं जयंती के अवसर पर श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् तथा सनातन-सुरसरि सेवा न्यास के संयुक्त तत्त्वावधान में फ्रेंड्स कॉलोनी कार्यालय में प्रातःकाल पूजन-अर्चन सम्पन्न किया गया तथा अपराह्न दो बजे से बमबम उत्सव पैलेस पकड़ी में समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय ने की। इस अवसर पर आचार्य पांडेय ने कहा कि साम्राज्य सेवित नास्तिक मतों के कारण पूरे आर्यावर्त में अवैदिकता तथा परतंत्रता की लहर चलने लगी थी जिसे भगवत्पाद आदिशंकराचार्य महाभाग ने निरस्त किया और भारतीय धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा की। उन्होंने कालक्रम से विलुप्त ज्ञान-विज्ञान को तपोबल से प्रकट किया,विकृत ज्ञान-विज्ञान को विशुद्ध किया और सूत्रात्मक ज्ञान-विज्ञान को भाष्यों के माध्यम से विशद किया।व्यासपीठ और राजपीठ में शास्त्रोक्त समन्वय स्थापित कर सर्वहितप्रद शासनतंत्र को प्रशस्त किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्रो बलिराज ठाकुर ने कहा कि विश्व के सर्वोच्च आचार्य और श्रेष्ठ दार्शनिक श्रीशंकराचार्य जी हैं जिनके तपोबल का प्रभाव पिछले ढ़ाई हजार वर्षों से लगातार चली आ रही मठों की सुव्यवस्थित परंपरा में दिखाई पड़ता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को उनका चर्पट पंजरिका नामक उपदेश अवश्य पढ़ना चाहिए जिसमें जीवन का सुन्दर अनुभव और सुंदर मार्ग बतलाया गया है। विषय-प्रवर्तन करते हुए डॉ सत्यनारायण उपाध्याय ने कहा कि जब वेदों और वैदिक धर्म की अवनति के कारण पूरी प्रजा त्राहि-त्राहि कर रही थी तब भगवान शिव शंकराचार्य के रूप में प्रकट हुए और वैदिक सनातन धर्म तथा साम्राज्य को संस्थापित किया।चार दिशाओं में चार प्रमुख पीठों की प्रतिष्ठा कर धर्म मर्यादा को व्यवस्थित किया। उन्होंने कहा कि आज महान भक्त कवि सूरदास जी की भी जयंती है जिन्होंने मुगल काल में कृष्ण भक्ति की अद्भुत धारा बहाई।इस अवसर पर डॉ उपाध्याय द्वारा लिखित पुस्तक “सूर साहित्य में ग्रामीण संस्कृति का प्रभाव” का विमोचन आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय ने किया। रंग जी सिंह ने कहा कि शास्त्रों में शस्त्र संचालन की विधि का वर्णन हमें शिक्षा देता है कि आत्म रक्षा के लिए शस्त्र रखें। स्वागत भाषण शिवदास सिंह, संचालन मधेश्वर नाथ पाण्डेय तथा धन्यवाद ज्ञापन सुरेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया।इस अवसर पर डॉ किरण कुमारी, श्रीप्रकाश ओझा, अजय कुमार पाठक , निलेश कुमार मिश्र, मृत्युंजय, राकेश मिश्र, नन्द किशोर, ब्रजकिशोर पाण्डेय, जनार्दन मिश्र समेत तमाम गणमान्य लोगों ने विचार व्यक्त किए तथा पूजन-अर्चन में महंत रामकिंकर दास जी महाराज,प्रो नन्द जी दूबे, सत्येन्द्र नारायण सिंह, मधेश्वर नाथ पाण्डेय आदि ने भाग लिया।

Related posts

भोपाल:काम को पहले समझें, टीम से बेहतर समन्वय करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:15 वर्षों से खंडहर बना 44 लाख का विद्युत शवदाह गृह, प्रशासनिक उपेक्षा से ग्रामीणों में आक्रोश।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

आरा के बीरमपुर में ग्रामीण आईपीएल आयोजित।7 फुट ऊंचा शील्ड रहा आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन ।

rktvnews

अधिवक्त्ता देव कुमार ठाकुर के निधन पर सिविल कोर्ट आरा में नो वर्क।

rktvnews

Leave a Comment