RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:श्री मंशा पूर्ण महावीर विधान का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जुलाई। शुक्रवार को जेल रोड स्थित श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में चातुर्मास के निमित्त पधारे क्रांतिकारी विचारक मुनि श्री 108 विशल्य सागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री मंशापूर्ण महावीर विधान का आयोजन हुआ। प्रातः समय में जिनेन्द्र प्रभु की भक्तिपूर्वक अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा हुआ। तत्पश्चात मुनिसंघ का विधिपूर्वक आहारचर्या सम्पन्न हुआ। अपराह्न समय में वीर शासन जयंती के पावन अवसर पर आरा में प्रथम बार श्री मंशापूर्ण महावीर विधान का आयोजन हुआ। रायपुर छत्तीसगढ़ से पधारे विधानाचार्य पंडित अजीत जैन शास्त्री के निर्देशन में इंद्र-इंद्राणियो ने विधान मंडल में बड़े ही भक्तिपूर्वक अर्घ्य सहित श्रीफल समर्पित किए। गुरुदेव ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए बोले कि भगवान महावीर ने बिहार के राजगृह स्थित विपुलाचल पर्वत पर 66 दिनों तक मौन के उपरांत, श्रावण कृष्ण प्रतिपदा को प्रथम बार धर्मा उपदेश दिया था। अतः इसी तिथि को वीर शासन जयंती के रूप में मनाया जाता है तथा इसी दिन से भगवान महावीर का शासन स्थापित हुआ था। आज का दिन बहुत ही विशेष है तथा आज ही श्री मंशापूर्ण महावीर विधान हो रहा है ये विधान बहुत ही फलदायी है।
जैन समाज के अध्यक्ष कमलेश कुमार जैन ने बताया कि धर्मनगरी आरा में जैन संत का प्रवास का लाभ हमलोगों को प्रतिवर्ष मिल ही जाता है लेकिन विगत 12-13 वर्षों से निग्रंथ मुनि के चातुर्मास का लाभ नहीं मिल रहा था इस वर्ष हमलोगों का पुण्य जागृत हुआ जिससे इतने बड़े महान संत के चातुर्मास करने का अवसर मिला। गुरुदेव के चातुर्मास समय तक विभिन्न धार्मिक आयोजन होते रहेंगे जिसका लाभ हम सभी को मिल सकेगा। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि विधान पुण्यार्जक शशि-शैलेंद्र कुमार जैन एवं रीना-अतुल चंद जैन परिवार थे। बाहर से पधारे मुनिभक्तों का चातुर्मास समिति द्वारा सम्मान किया गया। संध्या समय में गुरुभक्ति, आरती, भजन, व्यावृत्ति इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

Related posts

सारण: टीकाकरण में बिहार देश में पहले स्थान पर, संपूर्ण टीकाकरण को लेकर विभाग संकल्पित: मंगल पांडेय

rktvnews

बागपत:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 189जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के साहसी नायकों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

बक्सर:बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का भ्रमण।

rktvnews

बिल्डर के विरोध के बाद भी पंचशील ग्रीन्स 1 में मंदिर के लिये भूमि पूजन।

rktvnews

भोजपुर:विपक्ष पर बिफरे सांसद !कहा माले मार-काट,लोगो को बांटने ,खेतों पर लाल झंडा गाड़ने और व्यापारियों से लेवी लेने वाली पार्टी है।

rktvnews

Leave a Comment