RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

शिक्षक दिवस विशेष”शिक्षक सम्मान”! गुरु के उचित मार्गदर्शन से मिली सफलता:अवर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी

शाहपुर अवर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 अगस्त। शिक्षक दिवस के अवसर पर “शिक्षक सम्मान” परिचर्चा की कड़ी में शाहपुर में पदस्थापित शाहपुर की अवर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि माॅ ही पहली शिक्षिका होती है और घर पहला स्कूल। घर में माता-पिता ही तौर- तरीका और बात-व्यवहार सीखाते हैं। माता-पिता ही संस्कार देते हैं। जीवन में तौर-तरीका, बात-व्यवहार और संस्कार का बहुत महत्व है। सिर्फ शिक्षित होना ही काफी नहीं होता है।

पिता महंथ सिंह और माॅ पानपति देवी के साथ बीच मे पूनम कुमारी

शिक्षा के अलावा यदि बात-व्यवहार, तौर-तरीका और संस्कार नहीं हो तो वैसे व्यक्ति को समाज में समुचित सम्मान नहीं मिलता है। अवर थाना अध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि मैं अपना आदर्श अपने माता-पिता को मानती हूं। माता-पिता की प्रेरणा के बदौलत ही मैं आज इस मुकाम तक पहुंच सकी। शुरुआती दौर की बात की जाय तो मेरी माता श्रीमती पानपति देवी और पिता श्री महंथ सिंह शुरू से ही मुझे पढ़ाने के लिए काफी तत्पर और सजग रहते थे। बचपन से ही मेरे माता-पिता ने मुझे गांव से शहर लाकर शिक्षा दिलवाई। मेरी शिक्षा – दीक्षा छपरा में हुई। मेरे पिताजी इंग्लिश मे ऑनर्स थे। वे रेलवे मेल सर्विस (आरएमएस) में सब रिकॉर्ड ऑफिसर थे।
मैंने दरोगा की तैयारी करने के लिए छपरा शहर के प्रसिद्ध टीचर एमके सिंह (मनोज कुमार सिंह) का कोचिंग “स्टडी प्वाइंट” ज्वाइन किया।

शिक्षक मनोज कुमार सिंह

कोचिंग करने के दौरान एमके सिंह सर ने उचित मार्गदर्शन के साथ-साथ हमेशा मनोबल को बढ़ाया। उन्हीं की प्रेरणा और प्रोत्साहन से मैं दरोगा की परीक्षा पास कर सकी और आज इस पद पर हूॅ। मैं अपने जीवन में अपने माता-पिता के बाद अपना आदर्श अपने गुरु एमके सिंह सर को मानती हूॅ।
जिस तरह से शिक्षक अनेकों बार कक्षा में विद्यार्थियों को पढाकर और निखार कर उन्हें अपने मुकाम एवं मंजिल तक पहुंचाते हैं, उसी तरह अनेकों प्रयास के बाद चंद्रयान – 3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग में सफलता मिली।

Related posts

संत शिरोमणि गाडगे महाराज जी के नाम से चले स्वच्छता अभियान :- हम

rktvnews

भोजपुर:एसपी ने किया करनामेपुर ओपी थाना भवन का उद्घाटन।

rktvnews

भोपाल:बेहतर प्रबंधन और कुशलता से करायें नीट की परीक्षा, कहीं भी न रहे कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

फास्टैग वार्षिक पास योजना।

rktvnews

छत्तीसगढ:रायपुर : विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का ऐतिहासिक मुरिया दरबार संपन्न।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पटना में भव्य अभिनंदन!आमजन के जीवन में बदलाव लाने और नई पीढ़ी को संस्कारित करना मध्यप्रदेश सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment