RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने मीतली अस्थाई गौशाला का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)02 मई।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज मीतली स्थित अस्थाई गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौशाला में कुल 202 गोवंश है जिसमें नर172 व मादा30 है।
जिलाधिकारी को खुले में भूसा रखा हुआ मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और उसे तत्काल त्रिपाल से ढकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर में अतिरिक्त भूमि उपलब्ध होने के बावजूद एक भी नया टीन शेड न बनाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि शीघ्र ही एक और टीन शेड का निर्माण कराया जाए। साथ ही, गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों को तत्काल क्रियाशील किया जाए।
उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और नियमित रूप से समस्त रजिस्टरों के रखरखाव के निर्देश दिए। सूचना पट अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे तत्काल लगाने और अद्यतन जानकारी प्रदर्शित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गौवंशों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। पशु चिकित्सक नियमित रूप से गौवंशों की स्वास्थ्य जांच करें तथा केयरटेकर अनिवार्य रूप से गौशाला में उपस्थित रहें।

Related posts

यथावत: रचनाकार की कलम से….

rktvnews

भाकपा-माले ने चलाया सदस्यता अभियान!लोगों ने सामुहिक रूप से ग्रहण की सदस्यता।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी, चम्पावत में रक्षाबन्धन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल ।

rktvnews

दरभंगा :उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में 29 जुलाई 2024 से 03 अगस्त 2024 तक आयोजित होगा “विशेष लोक अदालत”।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर की उप मुख्य पार्षद सहित तीन ने बैठक का किया बहिष्कार।

rktvnews

बृंदा दहल, सिद्धि शर्मा और स्तुति विंकले ने साझा की मकर संक्रांति से जुड़ी अपनी यादें।

rktvnews

Leave a Comment