RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: शिक्षक सह प्रतिभा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 मई।1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर नागरी प्रचारिणी सभागार आरा में कॉलेजयूनी एवं जीएनआईऒटी संस्था द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि रंजन तिवारी एवं संचालन जीवन प्रकाश ने किया। इस आयोजन में सैकड़ो शिक्षक एवं छात्र हुए सम्मिलित जिनको अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जदयू के नोखा विधानसभा प्रभारी अभय विश्वास भट्ट ने कहा की शिक्षक समाज के
अग्रणी पंक्ति के मार्गदर्शक है,जिनका सामाजिक विकास में अहम भूमिका होती है ।ये युवाओं के भविष्य निर्माता होते हैं।शिक्षकों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य और नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए है। कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती वंदना से सम्मानित अतिथि शिक्षा विभाग से जुड़े विनोद सिंह, ब्रजेश चन्द्र त्रिपाठी,नम्रता राय, गिरधारी सिंह, अभय विश्वास भट्ट, सुनील पाठक के मौजूदगी में हुआ।
सभी आगत अतिथि को जीवन प्रकाश एवं डॉ प्रेम सागर कवि जी द्वारा अंगवस्त्र एवं स्वामी विवेकानंद जी का तैल चित्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद उपस्थित छात्रों एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक को सम्मानित कर हम सब अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। शिक्षक हमारे बच्चो के भविष्य निर्माता है।ये हमारे पथ प्रदर्शक होते है।ये हमे कठिनाइयों से लड़ने एवं हमारे भविष्य को संवारने के काम करते है।
वही अध्यक्षता करते हुए शशि रंजन तिवारी ने कहा कि अब हमें छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना चाहिए। छात्रों को प्रोफेशनल एवं तकनीकी शिक्षा के लिए जागरूक करना चाहिए ताकि भविष्य में बच्चो को नौकरी ढूंढने की नही बल्कि नौकरी देने वाला बनाया जा सके। वही रालोमो नेता सुनील पाठक एवं हम के प्रदेश मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए ताकि लोगो को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा चलाई जा रही योजना-, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की जानकारी हो सके और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चें भी अब तकनीकी शिक्षा सरकार के योजना से निःशुल्क पढ़ सके और अपने पैरों पर खड़ा हो सके।वही जीवन प्रकाश ने हर कदम पर साथ चलने का भरोसा दिया है। कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 80 शिक्षकों एवं 45 छात्रों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में शामिल लोगों में संजय राय, अमित भट्ट, आनंद किशोर सिंह, इंद्रजीत सिंह, कुमार विजय,चन्दन सर, अरविन्द कुमार, रुक्मिणी कुमारी, मोना कुमारी, पंकज भट्ट, साहेब लाल यादव समेत कई थे।

Related posts

भारतीय नवीकरणीय उर्जा कंपनी – एसीएमई और जापानी भारी उद्योग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आईएचआई के बीच भारत से जापान के लिये हरित अमोनिया आपूर्ति के एक बड़े समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

rktvnews

व्यक्ति की संदेहास्पद मौत पर परिजनों से मिला लोजपा रामविलास भोजपुर का शिष्टमंडल व्यक की संवेदनाएं।

rktvnews

बक्सर:योग अभ्यास से NCC कैडेटों के प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ : नवाचार और प्रगति की नई दिशा

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए और विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment