RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:अन्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/छपरा (सारण)01 मई।श्रम संसाधन विभाग, सारण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण के तत्वधान में अन्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन परिसदन सभागार छपरा में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो० लालबाबु यादव, सेवा निवृत्त विभागाध्यक्ष जे०पी० विश्वविधालय छपरा, नीलम कुमारी, श्रम अधीक्षक सारण, डॉ० अनिल रंजन, अधिवक्ता जिला विधि सेवा प्राधिकार छपरा, सभी श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, आनन्द कुमार, सुपवाईजर रेल चक्का कारखाना बेला, विकास कुमार मिश्रा, नारायणी सेवा संस्थान छपरा, पुरुषोतम सिंह, श्रमिक संघ प्रतिनिधि, एवं जिले के विभिन्न प्रखण्डों से आये हुये श्रमिकों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने श्रमिकों को संबोधित करते हुये श्रम कानूनों एवं योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। श्रम अधीक्षक सारण एवं श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारियों द्वारा श्रम कानूनों एवं श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं यथा- बिहार शताब्दी असंगठित कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना, बिहार भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। नारायणी सेवा संस्थान के प्रतिनिधि विकास कुमार मिश्रा द्वारा बाल श्रम के उन्नमूलन एवं पुनर्वास पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

Related posts

दुमका:उपायुक्त द्वारा परिसदन का निरीक्षण; व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश।

rktvnews

नई दिल्ली:मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी और घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर:युवा पत्रकार मनीष सिंह का हुआ असामयिक निधन।

rktvnews

जयपुर:आरडीएसएस योजना के कामों में प्रगति बढ़ाएं -डिस्कॉम चेयरमैन

rktvnews

तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त(प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के कदाचार मुक्त हेतु बैठक।

rktvnews

आरा रोटी बैंक चेरिटेबल ट्रस्ट ने निःशुल्क “आमपन्ना” वितरण अभियान की शुरुआत की।

rktvnews

Leave a Comment