
RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)30 अप्रैल।इन दिनों राज्य के गांवो में सुबह से लेकर शाम तक अजीब सा नजारा है l गाँव की हर पगडंडियों से लेकर सड़क तक ग्रामीण महिलाओं का हुजूम देखने को मिल रहा है।ये वो महिलाएं हैं जो राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सफलता और फिर और नए हुए कार्यों और नीतियों के क्रियान्वयन के लिए एकत्रित हो रही हैं l राज्य सरकार ने इन्हें महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से अपने –अपने गाँव के विकास के लिए योजना बनाने, आकांक्षाएं प्रकट करने एवं अब तक हुए विकासात्मक कार्यों से इतर इच्छा प्रकट करने का अवसर प्रदान किया है l लिहाजा गाँव की हर महिला महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन स्थल की ओर निकल पड़ती है l गाँव की पगडंडियों पर सैकड़ों महिलाओं का एक साथ पुनित कार्य के लिए निकलना और फिर संवाद स्थापित करना राज्य के विकास की निश्चित तौर पर और ऊँचाइयों तक ले जाएगा l इन महिलाओं को अब अपने बेटियों का भी साथ मिला है l
लखीसराय जिला अंतर्गत हलसी, चानन, सूर्यगढ़ा, लखीसराय सदर एवं रामगढ़ चौक के विभिन्न गांवो में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण माहिलाओ की भागीदारी बढ़ते जा रही है l कार्यक्रम 18 अप्रैल से जारी है l
“महिला संवाद” कार्यक्रम का आयोजन आज केवल एक पहल नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सामूहिक सशक्तिकरण हेतु मौन क्रांति बनती जा रही हैl यह मंच महिलाओं की आवाज़ को सीधे नीति-निर्माताओं और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुँचाने का एक प्रभावी माध्यम बनते जा रहा है। इसके माध्यम से न केवल महिलाएं अपनी समस्याएँ और चुनौतियाँ बता रही हैं, बल्कि उनकी विचारों, आकांक्षाओं और समाधान के सुझावों को भी प्रमुखता मिल रही है, जिससे सामूहिक सामाजिक बदलाव की नींव रखी जा रही है।
महिला संवाद कार्यक्रम जीविका से संबद्द महिला ग्राम संगठनो द्वारा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित है l लिहाजा गाँव की महिलाएं योजनाओं से मिले लाभ के बारे में बताने और फिर नई योजना हेतु मंथन करने के लिए पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम स्थल की ओर निकल पड़ती हैं l
इन महिलाओं को महिला संवाद कार्यक्रम के लिए विशेष तौर पर आम्नात्रित किया गया है l ग्राम संगठनों ने महिलाओं को एकजुट कर, उन्हें सामूहिक निर्णय लेने की शक्ति दी है और समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाया है।
तकनीक का भी इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण उपयोग किया गया है। एलईडी स्क्रीन से लैस मोबाइल वाहनों के माध्यम से सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को रोचक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों में बदलकर गाँव-गाँव पहुँचाया गया। इससे जटिल विषयों को भी सहजता से समझाया जा सका, और महिलाएँ आत्मविश्वास के साथ अपनी समस्याओं और माँगों को सामने रखने में सक्षम हुईं।
महिला संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत गाँव की वृद्ध महिलाओं ने अपनी ओर से वृद्धा राशि में वृद्धि की माँग उठाई है, ताकि उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके। छात्राओं ने गाँवों में उच्च शिक्षा सुविधाओं की स्थापना की आवश्यकता को जोरदार ढंग से सामने रखा, जिससे उन्हें शिक्षा प्राप्ति के लिए शहरों का रुख न करना पड़े। गृहिणियों ने स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों की माँग की, ताकि वे परिवार के साथ रहकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। इसके अतिरिक्त, सामूहिक रूप से बालिकाओं के लिए सुरक्षित खेल मैदानों की व्यवस्था, हर घर में नल जल और नालियों की सुनियोजित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के सुझाव भी सामने आए। साथ ही जीविका और गैर-जीविका समूहों की महिलाओं ने आपसी सहयोग बढ़ाकर नीतियों को अधिक व्यावहारिक और समावेशी बनाने पर बल दिया। खेती से जुडी महिलाओं ने खेत तक पानी पहुंचाने की मांग सरकार से की है l हलसी प्रखंड के शिरखंदी गाँव की सुमित्रा देवी ने बताया कि पानी के अभाव में फसल उत्पादन ठीक से नहीं हो रहा है l उन्होंने छिलका बनाने की मांग की है l लखीसराय केर कैरैंसी गाँव की नीलम देवी ने जर्जर स्कुल के मरम्मती की मांग की है l
मंगलवार को लखीसराय सदर में भवानी ग्राम संगठन ने अमहरा गाँव में एवं दुल्हन ग्रान संगठन द्वारा सबिक्पुर गाँव में , रामगढ चौक में जीवन ग्राम संगठन दवारा बिल्लो गाँव में एवं चंदा ग्राम संगठन दवारा इमामनगर गाँव में , सूर्यगढ़ा में स्वाति ग्राम संगठन द्वारा गोपालपुर एवं काली ग्राम संगठन द्वारा सलेमपुर गाँव में , हलसी में रंगोली ग्राम संगठन द्वारा सीरखन्दी गाँव में एवं शीतल ग्राम संगठन द्वारा भानपुरा गाँव में तथा चानन में संजीवनी ग्राम संगठन द्वारा संग्रामपुर एवं संस्कार ग्राम संगठन द्वारा गोहरी में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
“महिला संवाद” ने यह सिद्ध किया है कि जब महिलाएँ एकजुट होकर अपनी आवाज़ उठाती हैं, तो नीति निर्माण की प्रक्रिया अधिक समावेशी और प्रभावी बन जाती है। महिला संवाद कार्यक्रम उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और उपलब्ध संसाधनों के प्रति जागरूक कर रहा है।
