RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विवि की कुलपति डाॅ. लवली शर्मा ने लोक संगीत विभाग का किया निरीक्षण।

छत्तीसगढ़ी वेशभूषा सहित लोक वाद्ययंत्रों से हुईं अवगत।

संग्रहालय में मूर्तिकला व चित्रकला सहित पुरातत्व विथिकाओं को जाना।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 28 अप्रैल। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डाॅ. लवली शर्मा ने लोक संगीत विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक संगीत विभाग की सहायक प्राध्यापक डाॅ. दीपशिखा पटेल को विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए आवश्यक कार्यों को तत्काल पूरा कराने की बात कही। इसके पश्चात छत्तीसगढ़ी वेशभूषाओं को बारिकी से जाना। छत्तीसगढ़ के लोक वाद्यों से भी अवगत हुईं। लोक संगीत विभाग के बाद डाॅ. शर्मा ने रवींद्र बहादुर संग्रहालय का भ्रमण किया और पुरातत्व विथिकाओं से अवगत हुईं। सर्वप्रथम उन्हें संग्रहालय के इतिहास की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने संग्रहालय स्थित सभी छह गैलरियों का भ्रमण किया। पहली गैलरी में विश्वविद्यालय के चित्रकला विभाग के छात्रों द्वारा निर्मित चित्रों का अवलोकन किया। इसके बाद पुरातत्व विथिका गैलरी में सिंधु घाटी, मौर्य कला, शुंग कला, मथुरा एवं गांधार कला आदि की जानकारी ली। इसके अतिरिक्त वीथी में प्रदर्शित प्राचीन तिजोरी एवं भोरमदेव मंदिर माॅडल में भी रुचि ली। मूर्तिकला गैलरी में सोमवंशी, कलचुरी कालीन मूर्तियों से अवगत हुईं। यहां हिन्दुओं के पंच देवता शिव, शक्ति, विष्णु, सूर्य एवं गणेश की कृतियों का अवलोकन किया। साथ ही जैन एवं बौद्ध धर्म की कलाकृति को भी बारिकी से देखा। चित्रकला विथिका में लोक चित्रकला में प्रदर्शित आदि चित्रकला की भी जानकारी ली जो अलग-अलग प्रांतों की हैं। वाद्ययंत्र विथिका में तंत्री वाद्य, अवनद्ध वाद्य एवं सुषिर वाद्य यंत्रों का अवलोकन व निरीक्षण किया। अंत में प्रसिद्ध चित्रकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग से भी अवगत हुईं जिसे विश्वविद्यालय की अमूल्य धरोहर बताया। अंत में संग्रहालय के क्यूरेटर डाॅ.आशुतोष चैरे ने कुलपति महोदया को संग्रहालय संबंधी साहित्य पुस्तकें भेंट कीं। वहीं कुलपति महोदया ने विजिटर बुक में अपनी अनुभूति को कलम के माध्यम से अभिव्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी कुलपति सचिवालय एवं सहायक कुलसचिव राजेश कुमार गुप्ता उपस्थित थे।

Related posts

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) स्कीम की गर्वनिंग बोर्ड की बैठक !गोबर बैंक जैसी योजना पर विचार करें कृषि अधिकारी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:काॅलेज मे नशा मुक्ति अभियान हेतू जागरूकता अभियान।

rktvnews

केएबीआईएल और सीएसआईआर-आईएमएमटी ने महत्वपूर्ण खनिजों के लिए तकनीकी और ज्ञान सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

rktvnews

सिवान:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीसी के जरिए आहुत विभिन्न विभागों की समीक्षात्मक बैठक में जिला पदाधिकारी हुए शामिल।

rktvnews

सारण:मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के सभी चयनित लाभार्थियों को 50-50 के बैच में दिया जा रहा है 6 दिनों का प्रशिक्षण।

rktvnews

05 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment