
RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 28 अप्रैल। आरा नगर निगम के द्वारा आपका शहर आपकी बात के तहत शहर के वार्ड नंबर 11 कृष्णा नगर में शिविर लगाया गया। जिसमें मोहल्ले वासियों की कई समस्याओं को महापौर इंदु देवी और नगर आयुक्त अंजू कुमारी ने सुना।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर इंदु देवी ने कहा कि मोहल्ले वासियों की समस्याओं को सुनने के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है जो 22 अप्रैल से शुरू है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान करना हम लोगों की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जितने भी मामले आ रहे हैं उसका निदान जरूर होगा। नगर आयुक्त अंजू कुमारी ने कहा कि नगर विकास के द्वारा यह शिविर लगाया गया है। इतने दिनों में बहुत सारी समस्याएं आई जिनका निदान भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है और संबंधित वार्ड पार्षद से बातचीत करके समस्या का निदान किया जाएगा। इस मौके पर उपनगर आयुक्त -कोमल कुमारी, सफाई निरीक्षक-विकास कुमार, वार्ड 11 पार्षद आशा देवी पार्षद प्रतिनिधि,बम ओझा , टाउन प्लानर नितीश कुमार चौधरी ,मुख्य अभियंता अशोक कुमार सिन्हा, सहित निगम के कर्मचारी-धर्मेंद्र कुमार, मोहित कुमार, प्रेम मिश्रा, वहां उपस्थित जनता-पिंटू कुमार, धर्मेंद्र सिंह, आशीष कुमार , ऋषिकेश चौधरी, अनिल कुमार, राकेश कुमार, विवेक पांडे, रंजीत कुमार, पप्पू कुमार, नंदू कुमार, आशीष कुमार, पीयूष कुमार ,हरेंद्र पांडेय, बबलू ओझा, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
