RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:हूल दिवस पर अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू को जिला प्रशासन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )01 जुलाई।हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू सहित हूल विद्रोह के सभी महानायक वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त, रामनिवास यादव ने अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके अद्वितीय साहस, बलिदान एवं स्वाधीनता संग्राम में दिए गए योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार, उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह, धीरेंद्र कुमार, उत्पाद अधीक्षक, डॉ. शिव कुमार साहू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अंजना भारती, नजारत उप समाहर्ता, आशुतोष ठाकुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, पायल राज सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी माल्यार्पण कर हूल विद्रोह के अमर सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर उपायुक्त, रामनिवास यादव ने कहा कि हूल विद्रोह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास का एक गौरवशाली अध्याय है। अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा वीरांगना फूलो-झानो ने अन्याय, शोषण एवं अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का जो शंखनाद किया, वह आज भी समाज को साहस, स्वाभिमान और न्याय के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। हूल दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों, सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करने का भी अवसर है। जिला प्रशासन उनके बताए आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा, सुशासन और समावेशी विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने हूल विद्रोह के अमर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने तथा राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Related posts

मध्यप्रदेश:जेसी मिल श्रमिकों की देनदारियों के भुगतान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: आर के सिंह द्वारा आरा रेलवे स्टेशन स्थित कुंवर सिंह की मूर्ति का अनावरण करना अवैधानिक :सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

नहीं रहे दरभंगा के वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र कुमार ठाकुर,जिला प्रशासन द्वारा दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

उत्तराखंड:राज्यपाल राजभवन में आयोजित अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम राज्य के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

राज्य स्तरीय नवोदित बच्चों की प्रतियोगिता का कल होगा आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment