
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 अप्रैल।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के प्रक्षेत्रीय संयोजक शशिरंजन को बनाया गया है। इस संबंध में बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के महामंत्री ब्रज किशोर सिंह द्वारा एक पत्र जारी कर अधिसूचित किया गया है। इसी क्रम में शशि रंजन ने बताया कि प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रक्षेत्रीय महामंत्री के इस्तीफा के कारण वीर कुंवर सिंह प्रक्षेत्र नेतृत्व विहीन हो गया था जिससे कर्मचारियों की समस्या बढ़ती जा रही थी। इस संदर्भ में 18 अप्रैल को महासंघ की विजय परिषद की बैठक में शशि रंजन को अगले चुनाव, महाअधिवेशन तक कन्वेनर के पद पर नियुक्त किया गया। शशिरंजन ने बताया की कर्मचारियों की समस्याओं के लिए लगातार विश्वविद्यालय से प्रयास करता रहा और धरना प्रदर्शन के माध्यम से समाधान निकालने की कोशिश में लगा रहा, सभी महाविद्यालय से संघ के पदाधिकारी का सहयोग मिलते रहा, नतीजा मुझे काम करने का महासंघ में अवसर दिया है।इसके लिए मैं राज्य के पदाधिकारीयों का और संघ के सदस्यों का आभार प्रकट करता हूं। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि कर्मचारियों के समस्याओं का त्वरित निष्पादन ही एकमात्र लक्ष्य है। अभी प्रमोशन के लिए एक सूत्री कार्यक्रम चल रहा था जिसमें जल्द सफलता मिलेगी। बताते चले की शशि रंजन रोहतास महिला कॉलेज के कर्मचारी हैं। इनके मनोनयन से अनेक कर्मचारी ने हर्ष व्यक्त किया है, बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि कर्मचारियों के समस्याओं के निष्पादन में तेजी आएगी।
