RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जवइनिया के अग्नि पीङितों के बीच चेक वितरित।

जवइनिया के अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच चेक वितरित करते बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह व सीओ रश्मि सागर

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के जवइनिया गाँव मे हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवारों के बीच चेक का वितरण किया गया। बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह तथा सीओ रश्मि सागर ने जवइनिया गाँव मे हुए अग्निकांड के पीङित परिवार के बीच चेक का वितरण किया। विदित हो कि जवइनिया गाँव मे आग लगने से 36 बिन्द परिवार के फूसनुमा घर जल कर राख हो गये थे।

जवइनिया मे हुए अग्निकांड मे जले घर

आग की लपटें इतनी भयावह थी कि सुदूरवर्ती दियारा क्षेत्र मे आग पर काबू पाने के लिए पाँच अग्निशमन यंत्र दमकल को बुलवाना पङा। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी के कारण फूसनुमा घर सहित उसमे रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन बसर करने को मजबूर हो गए। अग्निकांड के पीड़ित परिवारों के बीच सहायता राशि का वितरण किया गया।

Related posts

भोपाल :संग्रहालय को जीवित रखने के लिये नवाचार करते रहना जरूरी है : शशांक

rktvnews

गढवा:पंचायतों को सुदृढ़ करने हेतु प्रखंड के सभी मुखिया, सचिवों के साथ कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्य सचिव सुधांश पंत ने ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट—2024 की तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा विस्तृत जिला कार्यसमिति की तैयारी हेतु की गई बैठक।

rktvnews

30 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मध्यप्रदेश:नीमच की शिक्षण संस्‍थाओं के हजारों विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्‍कार।

rktvnews

Leave a Comment