RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: खेतों में पराली जलाने वालों पर जिला प्रशासन करें ठोस कार्रवाई: रघुपति यादव

खेतों में लगी भयंकर आग से कई किसानों की फसलें जल कर खाक।

रघुपति यादव द्वारा साझा की गई खेतों में फैली भयावह आग के मंजर की तस्वीर।

जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों से बात कर रघुपति यादव ने मुआवजे की मांग की।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 अप्रैल। पराली जलाने को लेकर सरकार द्वारा बनाए गए नियमों की अनदेखी कर खेतों में आग लगाने वालों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने की मांग करते हुए बड़हरा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजद नेता रघुपति यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बयान जारी करते हुए बताया है कि उन्हें जानकारी मिली कि किसी के द्वारा आज दोपहर में आरा विधानसभा क्षेत्र के महुली में हार्वेस्टर से कटवाने के बाद खेत में आग लगा दिया गया था जिससे पूरे बधार में आग की लपटे फैल गई और देखते ही देखते पिरौटा पंचायत के नागोपुर और पिरौटा के बधारो में पूरी तरह आग फैल गई और कई खेतों की फसलें जलकर राख हो गई।रघुपति यादव ने बताया कि उक्त आगजनी की जानकारी स्थानीय लोगों से मिलते ही उन्होंने फायर ब्रिगेड प्रभारी और भोजपुर जिलाधिकारी तथा एसडीएम से बात कर तत्काल फायर ब्रिगेड भिजवाने हेतु कहा। मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़िया पहुंची जिससे आग पर काबू पाया गया।लेकिन फायर ब्रिगेड पहुंचने के पहले तक नागोपुर और पिरौटा के सैकड़ो किसानों के खेतों के फसल जलकर खाक हो चुके थे। रघुपति यादव ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीयो से बात कर जले हुए किसानों के फसलों को चिन्हित करके मुआवजा देने के लिए मांग की है।उन्होंने बताया कि इस आगजनी में करीब सैकड़ो किसानों के फसल बर्बाद हो चुके हैं।
रघुपति यादव ने पीड़ित किसानों के प्रति आंतरिक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि बेचारे किसान मालगुजारी पर खेत लेकर मेहनत मजदूरी करके किसानी करते हैं। रात दिन खून पसीना बहाते है लेकिन आज खेत जलने से मायूसी उनके चेहरे पर साफ देखी जा रही है।हिम्मत टूटा हुआ नजर आ रहा है ऐसे में भोजपुर जिला प्रशासन एवं सरकार द्वारा उन बर्बाद हुए किसानों को चिन्हित करके मुआवजा जल्द देने की आवश्यकता है ताकि इनकी जिंदगी चल सके और जो लोग हार्वेस्टर से कटवा कर आग लगाने का काम करते हैं उनको चिन्हित करके कार्रवाई करने की आवश्यकता है। प्रशासन को चाहिए कि इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जिससे लोगों में डर हो।
वहीं रघुपति यादव ने भोजपुर जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि ऐसे सीजन में हर थाने में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था रखनी चाहिए ताकि तत्काल जरूरत पड़ने पर पहुंच जाए और आसानी से फसलों को जलने से बचाया जा सकें।फसल जल जाने के बाद फायर ब्रिगेड पहुंचती है अगर हर थाने के पास फायर ब्रिगेड उपलब्ध रहेगा तो जरूरत पर जल्दी पहुंच पाएगी।

Related posts

पश्चिम बंगाल का 2026 का बजट : ममता के उदार दोस्त क्या मानने से इंकार कर रहे हैं?

rktvnews

भाजपा भोजपुर ने आपातकाल दिवस को काला दिवस के रूप में मनाया!कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह सांसद राजेंद्र गहलोत हुए शामिल।

rktvnews

नई दिल्ली:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण किया।

rktvnews

सावन के पुरुषोत्तम मास में शिव के गण स्वरूप विशेष दिव्यांग बच्चों की पूजा-अर्चना”।

rktvnews

एफएसएसएआई ने फल व्यापारियों को फल पकाने में कैल्शियम कार्बाइड के उपयोग न करने का अनुपालन सुनिश्चित करने के प्रति सचेत किया।

rktvnews

दरभंगा:5 दिवसीय मशरूम उत्पादन हेतु अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment