RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने इंदौर नगर निगम के नवनिर्मित परिषद सभागृह का शुभारंभ किया!इंदौर नगर निगम के भवन निर्माण के लिये 50 करोड़ रूपये की घोषणा।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 02 फरवरी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को इंदौर नगर निगम के नवनिर्मित परिषद सभागृह के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट तथा पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर शहरवासियों का सौभाग्य है कि उनका शहर दो ज्योर्तिलिंगों के मध्य स्थित है। इंदौर में अहिल्या माता जैसी कुशल एवं कर्मठ प्रशासक रही हैं। उन्होंने इंदौर के विकास में अहिल्या माता तथा होल्कर वंश द्वारा दिये गये योगदान का उल्लेख भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अहिल्या माता का इंदौर के विकास में विशेष योगदान है। माता अहिल्या अन्य शहरों और धर्मस्थलों में भी विशेष विकास कार्य करवाये हैं। हमें इनसे प्रेरणा लेना चाहिये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर नगर निगम के नवनिर्मित परिषद सभागृह का नाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.श्री अटलबिहारी वाजपेयी के नाम पर रखना गौरव की बात है। स्व. श्री वाजपेयी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को गौरवान्वित किया तथा उच्च आदर्श स्थापित किये। हमें उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि विकास में स्थानीय निकायों की अहम भूमिका है।
कार्यक्रम में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में नगर निगम द्वारा अत्याधुनिक सुर्वसुविधायुक्त सुंदर सदन का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि सदन में सकारात्मक चर्चा हो। सभी जनप्रतिनिधि पूर्ण अध्ययन के साथ चर्चा में भाग ले। तथ्यों के साथ अपनी बात को रखें। पार्षदों को अध्ययनशील बनना चाहिये। पार्षद, विधायिका की पहली सीढ़ी है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे पदों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं मेहनत के साथ जनता के हित में करें। सुंदर सदन में शहर की सुंदरता के काम हो, यह सुनिश्चित किया जाये।
स्वागत उद्बोधन में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर शहर को तेज गति से विकसित किया जा रहा है। शहर को सोलर सिटी एवं डिजिटल सिटी के रूप में विकसित करने के नवाचार भी शुरू किये गये हैं। उन्होंने कहा कि सदन में संसदीय मर्यादाओं का पूरा पालन किया जायेगा। प्रयास किये जाएंगे कि सदन में लोकतांत्रिक मूल्यों की नई गाथा लिखी जाये।
कार्यक्रम में इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, युवा आयोग के अध्यक्ष निशांत खरे, विधायक महेन्द्र हार्डिया, मालिनी गौड़, रमेश मेंदोला, मधु वर्मा तथा गोलू शुक्ला, सत्यनारायण सत्तन, गौरव रणदीवे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, जीतू जिराती तथा गोपीकृष्ण नेमा, सुरजीत सिंह चड्डा, नगर निगम में विपक्ष के नेता चिंटू चौकसे सहित अन्य पार्षद, पूर्व पार्षद आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन कमल वाघेला ने किया। अंत में नगर निगम के सभापति श्री मुन्नालाल यादव ने आभार व्यक्त किया।

Related posts

भोजपुर:बखोरापुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित ,हजारों लोग हुए लाभांवित।

rktvnews

भोजपुर: संभावना में सरस्वती पूजनोत्सव एवं ‘बसन्तोत्सव-2025’ का सांस्कृतिक आयोजन।

rktvnews

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट–2026:‘सशक्त भारत के लिए एआई आधारित सुशासन’ सॉल्यूशंस के प्रदर्शन से ‘एमपी पेवेलियन’ बना आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने जनता दरबार में किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान का समय निर्धारित।

rktvnews

आयुर्वेद को पुर्नस्थापित कराना हमारी प्राथमिकता – आयुष मंत्री

rktvnews

Leave a Comment