RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1 से 3 मई तक मालदीव की यात्रा पर रहेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली,30 अप्रैल। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 1 से 3 मई, 2023 तक मालदीव की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान, श्री राजनाथ सिंह मालदीव की रक्षा मंत्री सुश्री मारिया अहमद दीदी और विदेश मंत्री श्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। विचार-विमर्श के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों से संबंधित सभी क्षेत्रों की समीक्षा की जाएगी। रक्षा मंत्री मालदीव के राष्ट्रपति श्री इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से भी मुलाकात करेंगे।
मित्र देशों और क्षेत्र के साझीदारों की क्षमता निर्माण के लिए भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप, श्री राजनाथ सिंह मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बलों को एक फास्ट पेट्रोल वेसल जहाज और एक लैंडिंग क्राफ्ट उपहार में देंगे। अपने प्रवास के दौरान वह देश में जारी परियोजना स्थलों का भी दौरा करेंगे और प्रवासी भारतीयों से बातचीत करेंगे। रक्षा मंत्री की यात्रा दोनों देशों के बीच मित्रता के प्रगाढ़ संबंधों के निर्माण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।
भारत और मालदीव समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद, कट्टरपंथीकरण, समुद्री डकैती, तस्करी, संगठित अपराध और प्राकृतिक आपदाओं सहित साझा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति के साथ-साथ सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) विजन तथा मालदीव की ‘भारत पहले’ नीति में हिंद महासागर क्षेत्र के भीतर क्षमताओं को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए मिलकर कार्य करने की इच्‍छा जताई गई है।

Related posts

गिरफ्तार मंत्रियों को हटाने का विधेयक भ्रष्टाचार पर नहीं, विपक्ष पर हमला है।

rktvnews

रायपुर : धमतरी में रेशम की चमक: ‘सिल्क समग्र-2’ से संवर रही ग्रामीणों की तकदीर, किसान बन रहे आत्मनिर्भर।

rktvnews

भोजपुर:नावार्ड वित्तपोषित श्री अन्न उत्पादन पर हुआ प्रशिक्षण।

rktvnews

दरभंगा:कृषि यांत्रिकरण मेला 2023 का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कल संपन्न जी20 भारत शिखर सम्मेलन ने भारत की तकनीकी क्षमताओं के साथ-साथ आर्थिक ताकत को भी प्रदर्शित किया।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री की रामदेवरा यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment