RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा में भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान द्वारा “बाबा ज्योति स्वरूप” की श्रद्धांजलि सभा आयोजित! बाबा ज्योति स्वरूप की कृतियों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि:पत्रकार नरेंद्र सिंह

श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते अतिथिगण

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 30 अप्रैल। भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान ,आरा द्वारा आज ब्रह्मलीन, महान सामाजिक सेवक और भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान से जुड़कर रांची के पिठौरिया में लोक कलाकार भिखारी ठाकुर के प्रतिमा निर्माण लिए सहर्ष जमीन दान देने वाले बाबा ज्योति स्वरूप के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस मौके पर संस्थान से जुड़े लोग रंगकर्मी, साहित्यकार ,पत्रकार आदि ने उपस्थित होकर महान संत के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की। इन्हें सामूहिक रुप से सदस्यों ने फूल माला अर्पित कर आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की।यह कार्यक्रम आरा के पटेल बस पडाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर संपन्न हुआ। श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया। श्रद्धांजलि सभा को कवि जनार्दन मिश्र, वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्र भूषण पांडे, साहित्यकार अजय गुप्ता अज्ञानी, जनहित परिवार के अध्यक्ष कवि नंदकिशोर कमल ने कहा कि बाबा ज्योति स्वरूप जैसा महान व्यक्ति की आज समाज में कमी है। वही अखंड कीर्तन मंडली के गायक धनी पांडेय, विनम्रता फाउंडेशन के खुशबू स्पृहा,ब्लॉसम ब्यूटी पार्लर एंड स्पा एकेडमी की निर्देशिका वर्षा खान ,वरिष्ठ रंगकर्मी डेज़ी खान वरिष्ठ पत्रकारअमरेश सिंह, गायक कमलेश पासवान व्यास, अज्ञानी जी ने कहा कि बाबा ज्योति स्वरूप भले ही झारखंड में रहते थे लेकिन पटना वासी थे और भोजपुरी एवं भिखारी ठाकुर से बहुत लगाव था।
शोध संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पत्रकार ने आगत अतिथियों को बाबा ज्योति स्वरूप के कार्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि बाबा ने अपने जीवन काल में गरीब बच्चों के लिए स्कूल, गौशाला आदि का निर्माण रांची के आसपास में कराया है। आज भी स्थानीय लोग बाबा को महान व्यक्तित्व वाले इंसान मानते हैं। वहीं डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि बाबा भिखारी ठाकुर के साथ अपने को जोडकर अमर बन गए। बाबा, भिखारी ठाकुर के गीत,नाटक,और प्रदर्शन से बहुत ही प्रभावित थे।श्रद्धांजलि सभा के समापन पर लोक कलाकार भिखारी ठाकुर मृदंग वादक बाबू ललन जी और शहनाई वादक पद्मश्री उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Related posts

भोजपुर: जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन की रोकथाम को ले की गई छापेमारी,50 लाख का लगाया अर्थ दंड।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:केंद्रीय टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा।

rktvnews

हमें अपनी सेना पर – उनके शौर्य, वीरता और विजन पर गर्व है: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

बिहार:आपदा प्रबंधन में सेना और BSDMA का ऐतिहासिक समन्वय: विशेष प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों पर सहमति।

rktvnews

सारण:अधिक से अधिक युवाओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम से करें लाभान्वित:- जिलाधिकारी

rktvnews

खसरा संक्रमण से जिले को मुक्ति दिलाने के लिए मैं हरसंभव कोशिश करूंगा, वाइस चेयरमैन तिवारी।

rktvnews

Leave a Comment