
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 अगस्त।रवीवार को श्री विश्वकर्मा पुजा की तैयारी की समीक्षा के लिए श्री विश्वकर्मा मंदिर के प्रांगण में श्री विश्वकर्मा मंदिर पंचायती संरक्षणी समिति सत पहाडी आरा भोजपुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने किया। बैठक में समीक्षा के उपरांत सभी कार्य ससमय होने पर संतोष वयक्त किया गया। सर्वसम्मति से समिति के सभी सदस्यों ने श्री विश्वकर्मा पुजा को और भव्य ढंग से मनाने पर सहमति प्रदान की। बैठक में उपस्थित व्यक्तियों में प्रमुख हैं ओमप्रकाश मुन्ना, चन्द्रभानु गुप्ता, सुनील विश्वकर्मा, राजकिशोर शर्मा, सतीश कुमार राणा, लगनदेव शर्मा, प्रहलाद शर्मा उर्फ पटेली शर्मा, रवींद्र कुमार रजक, जीतु शर्मा, चंदन कुमार कसेरा, रामवृक्ष शर्मा, कुन्दन शर्मा, रामजी शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, मन्टु प्रसाद इत्यादि।
