RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने ब्रह्माकुमारी के सहयोग से दिल्ली-एनसीआर के लिए नशा मुक्त भारत अभियान वाहन रवाना किया।

नई दिल्ली/15 फरवरी।सचिव, सामाजिक न्याय और अधिकारिता ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 14 फरवरी को डीएआईसी, नई दिल्ली से एनएमबीए को समर्पित एक वाहन को हरी झंडी दिखाई। इस तरह के प्रदर्शनी से युक्त और गतिशील मॉडल भीड़ को आकर्षित करते हैं (चाहे वे युवा हों, स्कूलों में बच्चे हों, बाहरी स्थानों जैसे बाजार स्थानों, ट्रेन स्टेशनों आदि पर मौजूद जनता हो) और वे एनएमबीए जागरूकता संदेश सुनते और देखते हैं। साथ ही, वाहन के चारों तरफ नशामुक्ति से संबंधित प्रदर्शनी भी नजर आ रही है।
सचिव, एसजेई ने एनएमबीए वाहन लॉन्च किए जाने और नशा मुक्त भारत अभियान के संदेश को फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक संचालन के लिए ब्रह्माकुमारी को बधाई दी।
इसके अलावा, प्रसिद्ध आध्यात्मिक प्रेरक बहन बी के शिवानी द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान और व्यसन पर दिए गए एक व्याख्यान ने सभी को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सबसे पहले हमें खुद को सशक्त बनाना होगा, तभी हम देश के नागरिकों के बीच नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश फैला सकते हैं।
ऑनलाइन फैलाने के लिए प्रौद्योगिकी और सोशल मीडिया का प्रभावी ढंग से उपयोग किया गया है।
जिलों और मास्टर स्वयंसेवकों द्वारा रियल टाइम के आधार पर जमीनी स्तर पर होने वाली गतिविधियों के डेटा को हासिल करने के लिए एक एंड्रॉइड आधारित मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया गया है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर रखा गया है।
जनता की पहुंच को आसान बनाने के लिए सभी नशामुक्ति सुविधाओं को जियो-टैग किया गया है।
एनएमबीए के तहत विभिन्न गतिविधियों को संचालित करने और उसके बैनर के तहत एनएमबीएक के संदेश के प्रसार के लिए धार्मिक/आध्यात्मिक संगठनों के सहयोग से विशेष पहल की गई है,
इस दिशा में एक कदम उठाते हुए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तहत सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने युवाओं, महिलाओं, छात्रों आदि के बीच नशामुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के संदेश को फैलाने के लिए डॉ. वीरेंद्र कुमार, एचएमएसजेई की उपस्थिति में 4.3.2023 को ब्रह्माकुमारी, माउंट आबू के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।
हस्ताक्षरित एमओयू के अनुसार, ब्रह्माकुमारीज ने युवा महिलाओं सहित लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए एनएमबीए के तहत कई कार्यक्रम किए हैं।

Related posts

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व सुशील कुमार मोदी के जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, पुष्प अर्पित कर दी अपनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

विरोध का पाखंड : 1975 की  इमरजेंसी के साथ खड़ा था संघ और जनसंघ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया।

rktvnews

अजुबा अर्थशास्त्र

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड विधानसभा की याचिका समिति का गिरिडीह दौरा।

rktvnews

गोपालगंज:विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 मतदाता सूची अद्यतन कार्य में शिथिलता और धीमी कार्य प्रगति पर डीएम ने जताई कड़ी नाराज़गी, एफआईआर के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment