RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में दिलाई गई शपथ।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)25 जनवरी।बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर आज 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन कर्मचारीगण, एल ए डी सी के चीफ काउंसलर विजय कुमार सिंह, डिप्टी चीफ अमृत आनंद, असिस्टेंट काउंसलर अरिशा जबीन, रुचि प्रभा, पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक की उपस्थिति में किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव, गौतम कुमार ने बताया कि सभी कर्मचारियों द्वारा आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर यह शपथ लिया गया कि “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Related posts

शाहपुर नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक आयोजित।

rktvnews

पूजा-पाठ के पद्धति का राजनीतिक विरोध करना घोर निंदनीय है- सांसद सुनील सिंह।

rktvnews

भोजपुर: विश्व एड्स दिवस पर जीएनएम स्कूल सदर अस्पताल में गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:विश्व हृदय दिवस पर चिकित्सकों ने निकाली प्रभातफेरी,सुबह में टहलना बहुत जरूरी:सीएस डा शिवेंद्र कुमार सिन्हा

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव सुनील बर्थवाल ने की मुलाकात।

rktvnews

वाराणसी में हो रहे भोजपुरी कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे गीतकार कुमार अजय

rktvnews

Leave a Comment