RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक ली।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)03 फ़रवरी।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज उत्तराखण्ड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने हल्द्वानी में प्रशासनिक व बस टर्मिनल बिल्डिंग (एसीबीटी), सड़क चौड़ीकरण, विकास एवं सौन्दर्यीकरण के प्रस्ताव, स्टोर्म वाटर ड्रैनेज सिस्टम, आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रेफिक मेनेजमेंट सिस्टम) की डीपीआर को अनुमोदन दिया।
मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड में 12 शहरों के विकास के लिए उत्तराखण्ड सरकार के माध्यम से 500 मिलियन डाॅलर के पीपीआर को आर्थिक मामलों के विभाग, भारत सरकार को प्रेषित करने हेतु अनुमोदन दिया। उन्होंने उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा मार्ग पर ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए उत्तराखण्ड सरकार के माध्यम से 125 मिलियन डाॅलर के पीपीआर को आर्थिक मामलों के विभाग, भारत सरकार को प्रेषित करने हेतु भी स्वीकृति दी। सीएस ने अनुमोदित प्रस्तावों के समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन के भी निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में सचिव नितेश झा, चन्द्रेश यादव, बृजेश सन्त सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रपति ने पुद्दुचेरी में नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लिया; जिपमेर में लीनियर एक्सेलेरेटर और विल्लियानूर में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:पत्रकार रजनीश त्रिपाठी की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने की गोवर्धन पर गौ पूजा।

rktvnews

पीवीसी और वेतन विसंगति के सवाल पर असहयोग चलता रहेगा:प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

बीसूका उपाध्यक्ष ने ली जिला अधिकारियों की अहम बैठक।

rktvnews

मीडिया को राजनीति का हिस्सा नहीं होना चाहिए-उपराष्ट्रपति

rktvnews

Leave a Comment