RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘महिला संवाद’ का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)18 अप्रैल।आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ‘महिला संवाद’ का शुभारंभ किया, इस मौके पर उन्होंने महिला संवाद जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य के सभी गाँवों में महिला संवाद का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी दी गई कि यह कार्यक्रम लगभग 70 हजार स्थानों पर होगा जिसमें 02 करोड़ से अधिक महिलाएँ भाग लेंगी। इस कार्यक्रम में गाँव की सभी महिलाओं को बुलाया जाएगा। कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए जितने कार्य किए गए हैं, उन सभी बातों की जानकारी दी जाएगी तथा योजनाओं के बारे में जागरुकता फैलायी जाएगी। सरकार द्वारा किए गए कार्यों को वीडियो फिल्म के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसके लिए हर कार्यक्रम स्थल पर जागरुकता वाहन तैनात किया जाएगा जिसमें बड़े टीवी स्क्रीन पर वीडियो फिल्म दिखाई जाएगी। बड़े टेलीविजन के साथ लगभग 600 जागरुकता वाहन का प्रयोग किया जा रहा है। आगे किस प्रकार की योजनाओं की जरुरत है इस पर भी चर्चा की जाएगी एवं सुझाव प्राप्त किया जाएगा।

Related posts

पटना: कांशीराम की 91 वी जयंती पर किया गया नमन।

rktvnews

भोजपुर:आरा बक्सर फोर लेन पर मिलेगा स्वाद का जायका! आर के रेस्टोरेंट एवं ढाबे का हुआ उदघाटन।

rktvnews

सुपरस्टार महेश बाबू और सितारा ने रिलायंस ट्रेंड्स का ‘समर-ऑकेजन कलेक्शन’ किया लॉन्च।

rktvnews

पटना: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और यूएनडीपी के बीच इकरार।

rktvnews

देवघर :दूसरी सोमवारी को ले उपायुक्त ने रुटलाइन का निरीक्षण कर अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने हमीदाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment