RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात के बाद बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों ने आंदोलन समाप्ति की घोषणा की।

सरकार ने दिखाई संवेदनशीलता, शिक्षकों ने जताया विश्वास।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़ )18 अप्रैल।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। यह प्रतिनिधिमंडल 126 दिनों से लगातार आंदोलनरत था और आज की आत्मीय मुलाकात और चर्चा के बाद उन्होंने अपने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षकों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आप सब हमारे परिवार के सदस्य हैं। आपकी पीड़ा हमारी पीड़ा है। आपकी समस्याओं को समझते हुए सरकार सहानुभूति के साथ इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले के समाधान के लिए शासन स्तर पर हरसंभव सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय से भेंट के पश्चात शिक्षकों ने सरकार की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस मौजूद रहे।

Related posts

देहरादून:वीबी-जी राम जी के तहत ग्राम पंचायत और ग्राम सभा को प्रदान की गई है असली ताकत: पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

नवादा:नए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

राष्ट्रीय बालिका दिवस बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तत्वाधान में जिला स्तरीय अंडर 17 कबड्डी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

दुमका इंजीनियरिंग कॉलेज में “सेंटर फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी (CEVT)” का उद्घाटन, उपायुक्त ने छात्रों के नवाचारों की सराहना की।

rktvnews

मिशन गवर्निंग बोर्ड ने राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (एनक्यूएम) की कार्यान्वयन रणनीति और समयसीमा को अंतिम रूप दिया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने उज्जैन में सफाई मित्र सम्मेलन की शोभा बढ़ाई।

rktvnews

Leave a Comment