RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह: उपायुक्त के निर्देश पर जिले में मुफ़स्सिल थाना के पास चला सघन वाहन जाँच अभियान।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )29 अगस्त। जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव के निर्देशानुसार आज गिरिडीह जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी, संतोष कुमार एवं यातायात प्रभारी, दुगनो टोप्पो के नेतृत्व में आज मुफ़स्सिल थाना के पास सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया। जिसमें ब्लैक स्पॉट, प्रेशर हॉर्न एवं मल्टी-हॉर्न का प्रयोग करने वाले वाहनो पर ऑनस्पॉट नियमानुकूल कार्रवाई की गई एवं साथ ही सभी को जागरूक भी की गई कि ध्वनि प्रदूषण से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारी हो सकती है। साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन भी है। ऐसे में अपने परिवार के साथ दूसरों की सुरक्षा को लेकर सड़क सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन करें। इसके अलावा सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में यातायात नियमों का पालन करने, सीटबेल्ट/हेलमेट पहनने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने, और पैदल चलने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने जैसी महत्वपूर्ण बातें शामिल है।

Related posts

भोजपुर वीरों की भूमि है और ज्ञान की स्थली है:सभापति अवधेश नारायण सिंह

rktvnews

भोजपुर:लंबित मांगों को ले 15 सितंबर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:25 जनवरी को आरा में होगा शाहाबाद स्तरीय बदलो बिहार समागम।

rktvnews

पटना:बिहार में आपदा जोखिम न्यूनीकरण को मिलेगी नई गति, एसपीडीआरआर-बिहार का शुभारंभ।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ली जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 123वीं बैठक।

rktvnews

Leave a Comment