RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

नारनौल:न्यायाधीशों ने किया बाल भवन में चल रही गतिविधियों व प्रोजेक्ट का निरीक्षण।

नारनौल/महेंद्रगढ 08 जनवरी। सिविल जज अनुराग यादव जूनियर डिविजन व सिविल जज भुवनेश सैनी जूनियर डिविजन नारनौल ने जिला बाल कल्याण परिषद में चल रही गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया।
सिविल जज अनुराग यादव व सिविल जज भुवनेश सैनी ने सर्वप्रथम जिला बाल कल्याण परिषद में चल रही गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से चलाई जा रही गतिविधियों की सराहना की। इसके पश्चात उन्होंने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में जाकर वहां दाखिल मरीजों का हालचाल जाना तथा उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने दाखिल मरीजों से नशा न करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि नशे से न केवल शारीरिक व आर्थिक नुकसान होता है बल्कि समाज में भी नशा करने वाले व्यक्ति का कोई सम्मान नहीं होता है।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता सुरेश कुमार, जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेन्द्र सिंह, कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र से परियोजना निदेशक रोहताश सिंह रंगा, आर्चरी कोच सुरेन्द्र शर्मा के अलावा अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

Related posts

करंट से युवक की मृत्यु पर रघुपति यादव ने जताया दुःख!परिजनों से मिल व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री मोदी का वीर बाल दिवस मनाने का निर्णय सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ यादव

rktvnews

बागपत: जिलाधिकारी ने उद्यमियों के साथ की जिला उद्योग बंधु की बैठक।

rktvnews

भोजपुर : निर्माणाधीन रुद्रनगर पुल का डायवर्सन पानी मे डूबा! शाहपुर-बनाही सङक पर आवागमन ठप।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर शुभकामना दी।

rktvnews

बक्सर:डी. के.कॉलेज, डुमरांव में प्रथम महिला प्रचार्या के पदभार ग्रहण करने से महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल।

rktvnews

Leave a Comment